श्रीलंका पर फॉलोऑन का मंडराया संकट, कितने रन बनाने होंगे, भारत ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी मचाया गदर | ACTPnews

श्रीलंका पर फॉलोऑन का मंडराया संकट, कितने रन बनाने होंगे, भारत ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी मचाया गदर


टीम इंडिया ने श्रीलंंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में अपना शिकंजा कस दिया है। हालांकि भारतीय टीम दूसरे दिन के स्कोर में तीसरे दिन केवल दो ही रन और जोड़ सकी, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया। श्रीलंका की आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट चुकी है और उसके 100 रन भी नहीं बने हैं। तीसरे दिन लंच ब्रेक तक श्रीलंका की हालत बहुत पतली नजर आ रही है। अब उस पर फॉलोऑन का भी खतरा मंडरा रहा है। इस बीच ये जान लीजिए कि अगर श्रीलंका को इससे बचना है तो कम से कम कितने रन बनाने होंगे।

भारत ने अपनी पहली पारी में बनाए 462 रन

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ था, तब तक भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन लिए थे। उम्मीद की जा रही थी कि तीसरे दिन कुछ और रन जुड़ जाएंगे, लेकिन पहले ही ओवर में प्रसिद्ध आउट हो गए और भारतीय टीम 462 रन पर आउट हो गई। इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो पहले ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने पहला विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। इस पहले झटके बाद श्रीलंकाई टीम वापसी नहीं कर पाई। 

मोहम्मद सिराज, मानव सुतार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को मिले विकेट

एक के बाद एक श्रीलंका के विकेट गिर गए और टीम पर संकट बढ़ता रहा। मोहम्मद सिराज ने शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद मानव सुत्तार ने दो विकेट लेकर अपना काम कर दिया। इसके बाद अब कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने भी एक एक विकेट अपने नाम कर लिया। लंच तक यानी पहले सेशन में श्रीलंका के पांच विकेट गिर चुके थे और टीम का स्कोर केवल 99 ही रन है। 

श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए करनी होगी यहां से अच्छी बल्लेबाजी

अब अगर फॉलोऑन की बात करें तो श्रीलंका को अपनी पहली पारी में कम से कम 263 रन बनाने होंगे। अगर उससे पहले ही टीम आउट हो गई तो उन्हें फॉलोऑन का सामना करना पड़ेगा। यानी टीम फिर से दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। फॉलोऑन के नियम की बात करें तो एक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर पहली पारी में 200 से अधिक रन की लीड हासिल कर लेती है तो विरोधी टीम को फॉलोऑन दिया जा सकता है। हालांकि ये पूरी तरह से कप्तान पर निर्भर करता है कि वे खुद बैटिंग करना चाहते हैं या फिर विरोधी टीम को फिर से बैटिंग के लिए बुलाते हैं। अगर श्रीलंका की टीम 262 रन से पहले आउट हो जाती है तो भारत की लीड 200 रन की हो जाएगी और फिर फॉलोऑन दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 

देवदत्त पडिक्कल के शतक से बढ़ी होगी कप्तान गिल के दोस्त की टेंशन, अब नंबर 3 का स्पॉट फिक्स!

आखिरी तीन बॉल पर चाहिए थे तीन रन, फिर जॉस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने किया कमाल

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *