सचिन तेंदुलकर ने चांदी के सिंहासन में किया बप्पा का स्वागत, धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, पारंपरिक लुक में छाईं बेटी सारा और बहू सानिया | ACTPnews

सचिन तेंदुलकर ने चांदी के सिंहासन में किया बप्पा का स्वागत, धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, पारंपरिक लुक में छाईं बेटी सारा और बहू सानिया


गणेश चतुर्थी 2026 का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। खासतौर पर मायानगरी मुंबई में हर साल गणेश चतुर्थी की अलग ही धूम देखने को मिलती है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घर बप्पा का स्वागत जरूर करते हैं। इस गणेश चतुर्थी पर भी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों ने अपने घर में बप्पा का स्वागत किया। क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में बप्पा का स्वागत किया और गणपति पूजा की। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने घर की गणपति पूजा की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें बप्पा चांदी के सिंहासन में विराजे नजर आ रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के घर चांदी के सिंहासन में विराजे बप्पा

सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर गणपति पूजा की जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, उनमें बप्पा को चांदी के सिंहासन पर विराजमान देखा जा सकता है। सारा ने बप्पा के प्रिय मोदक से भरी थाल भी दिखाई और गणेश चतुर्थी के मौके पर घर की खूबसूरत सजावट की झलक भी साझा की है। वहीं एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर को बप्पा की आरती उतारते देखा जा सकता है। सारा ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, फैंस ने इस पर कमेंट के जरिए रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

ट्रेडिशनल लुक में छाईं सारा और सानिया

बप्पा के स्वागत के लिए तेंदुलकर फैमिली ने खूब तैयारियां कीं। घर की सजावट के साथ-साथ भोग और अन्य जरूरी चीजों का भी पूरा ध्यान रखा। पूरे परिवार ने साथ मिलकर बप्पा का स्वागत किया और आरती उतारी। इस खास अवसर के लिए सारा तेंदुलकर ने जहां सुर्ख गुलाबी रंग का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं उनकी भाभी यानी अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने खूबसूरत हरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद एलिगेंट लग रही थीं।

अंबानी फैमिली के गणेशोत्सव में परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे परिवार के साथ एंटीलिया के राजा के भी दर्शन किए। हर साल अंबानी परिवार धूमधाम से बप्पा का स्वागत करता है और बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीति जगत के दिग्गज तक, कई जानी-मानी हस्तियां एंटीलिया के राजा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ एंटीलिया पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए। सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि, बेटा अर्जुन, बहू सानिया और बेटी सारा भी बप्पा के दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचे थे। इस दौरान नीता अंबानी ने ऑरेंज और मजेंटा साड़ी में सारी लाइमलाइट लूट ली। खासतौर पर कंधे तक फैले उनके जड़ाऊ हार ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

ये भी पढ़ेंः जब फ्लाइट में फैमिली संग क्रिकेट खेलने लगे सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू ने ऐसे किया आउट; VIDEO

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed