सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर | ACTPnews

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर

सलमान खान गुरुवार को मुंबई में भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार के आवास और गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान सलमान का एक वीडियो सामने आया, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फैन का पैर कार के नीचे आने पर सलमान ड्राइवर से नाराज हो गए। वहीं, गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद जब वे बाहर निकलने लगे तो फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान भीड़ में खड़े एक बच्चे को गलती से बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया। सलमान ने बच्चे को देखा तो उसके पास जाकर प्यार से हाथ मिलाया। भारी भीड़ के बीच सलमान लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते नजर आए, ताकि वे वहां से निकल सकें। देखें सलमान खान की 5 तस्वीरें-
वहीं, कल दर्शन के दौरान का सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि भीड़ से कार निकालने की कोशिश में एक फैन का पैर सलमान की गाड़ी के नीचे आ गया था। इसके चलते सलमान ड्राइवर से नाराज हो गए। उन्होंने ड्राइवर को फटकार लगाई। हालांकि, इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि फैन का पैर सलमान की गाड़ी के नीचे आ गया था। परिवार के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए थे सलमान खान मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह में लगातार शामिल हो रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ भी गणपति उत्सव और पारंपरिक आरती में शामिल हुए थे। अभिनेता बांद्रा में अपने भाई सोहेल खान के घर भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया था। सलमान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए थे। उन्होंने परिवार के साथ बप्पा की आरती की। इस बार खान परिवार ने सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया था। विसर्जन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखे थे। कुछ देर बाद बहन अर्पिता ने उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने गलती सुधार ली थी। सलमान खान के परिवार के गणपति विसर्जन में उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी पहुंची। सलमान के ठीक बाद यूलिया ने आरती की। अर्पिता खान उन्हें भी आरती सिखाती दिखीं। विसर्जन से पहले खान परिवार ने की आरती सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में हुए गणेश विसर्जन में पूरा खान परिवार शामिल रहा। सोहेल खान, अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की। वहीं हेलेन और अन्य मेहमानों ने भी बप्पा के दर्शन किए। गणेश चतुर्थी पर सलमान ने बदला लुक सलमान खान ने गणेश चतुर्थी में अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। वह सोहेल खान और अंबानी परिवार के घर गणेश स्थापना के बाद बैंडाना लुक में पहुंचे। ऐसा ही कुछ मिलता-जुलता लुक विसर्जन में दिखा। उन्होंने टी-शर्ट, हाफ लेदर जैकेट के साथ विंटर कैप पहन रखी थी। सोहेल खान के घर विसर्जन में पहुंचे सलमान का स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची ने ध्यान खींच लिया। सलमान पास गए और बच्ची को सहलाया। सलमान ने अंबानी परिवार के घर लिया था बप्पा का आशीर्वाद सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। सलमान खान ने नए लुक के साथ एंटीलिया में एंट्री ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। कुछ देर बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। आगे सलमान ने गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *