मुक्तसर में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) को घेरा। उन्होंने कहा अमृतपाल को जेल में गए अभी करीब दो साल हुए हैं और अब छुड़ाओ-छुड़ाओ की चीखें निकल रही हैं। सुखबीर ने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ बंदी सिखों की रिहाई के लिए नहीं, बल्कि अमृतपाल को जेल से बाहर लाने के लिए मिन्नतें कर रहा है। जिन बंदी सिखों को 20-20 साल हो गए, उनके लिए तब क्यों नहीं बोला गया, जब अमृतपाल का परिवार कांग्रेस से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि अब ये लोग ‘वारिस’ बनने के लिए निकल पड़े हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ का पूरा जोर अपने नेता की रिहाई और उसे मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने पर है। अमृतपाल भगवंत मान से भी बदतर साबित होगा। सुखबीर ने आरोप लगाया कि इनका मकसद पंजाब का भला करना नहीं, बल्कि अकाली दल को खत्म करना है। अब विस्तार से पढ़िए सुखबीर बादल ने क्या कहा…
Source link
सुखबीर बादल बोले- 'वारिस पंजाब दे' वालों की चीखें निकली:अपने भाई का नशा नहीं छुड़वा सका अमृतपाल, उसका परिवार कांग्रेसी रहा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












