‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’ जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत | ACTPnews

'हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?' जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत


Highlights

  • लड़की के माफी वीडियो पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
  • कंगना ने बच्चों को ‘लेफ्ट’ और ‘फेमिनिस्ट’ प्रभाव से बचाने की अपील की।
  • पीएम मोदी ने भी बच्चों को सजा नहीं, सही रास्ता दिखाने की बात कही।

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में एक टीनेजर के माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के राजनीतिक रूप से प्रभावित होने और उनकी परवरिश को लेकर सवाल उठाए हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लड़की के माफी वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया लिखी।

‘हम एक समाज के रूप में असफल हो रहे हैं’

कंगना ने लिखा कि लड़की की उम्र मुश्किल से 15 साल है और वह खुद कह रही है कि उसने अपने पूरे जीवन में कभी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कुछ पोस्ट नहीं किया था। ‘बॉलीवुड की क्वीन’ ने लिखा,

‘उस दिन उसके दोस्त उसे वहां लेकर गए और लोगों ने उसे प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गालियां देने के लिए उकसाया। अपने बच्चों को बुरी सोच वाले फेमिनिस्ट और कट्टर वामपंथी लोगों के प्रभाव से बचाइए। हमें अपने बच्चों की रक्षा करनी होगी। ध्यान दीजिए, एक भी स्कार्फ या बुर्का पहनने वाली बेटी ने अशोभनीय प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं? कहीं न कहीं हम एक समाज के रूप में असफल हो रहे हैं। हमें आत्ममंथन करना होगा और अपनी बेटियों की सुरक्षा करनी होगी।’

लड़की का माफी वीडियो चर्चा में क्यों है?

कंगना की यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल एक लड़की का माफी मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में लड़की ने अपने व्यवहार पर खेद जताया था और कहा था कि वह आगे ऐसी गलती नहीं करेगी। उसने अपने द्वारा कही गई बातों पर शर्मिंदगी जताते हुए कहा था कि उसने लोगों के बहकावे में आकर ऐसा बोल दिया था। बता दें कि पहले सामने आई रिपोर्टों में कहा गया था कि नोएडा पुलिस ने CJP के नेतृत्व में हुए NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ FIR दर्ज की थी, हालांकि लड़की ने अपनी उम्र सिर्फ 15 साल बताई।

PM मोदी ने अभद्र टिप्पणियों पर क्या कहा?

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘आज मेरा आपसे बात करने का मन हुआ। देश और दुनिया ने देखा कि जंतर-मंतर पर क्या हुआ। कुछ शरारती बच्चों ने बेहद अशोभनीय और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। ऐसी भाषा किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है। मुझे व्यक्तिगत रूप से गालियां दी गईं और मेरी दिवंगत मां के लिए भी अपमानजनक शब्द कहे गए। यह बेहद दुखद दृश्य था। बचपन में गलतियां हो जाती हैं और उसी उम्र में उन्हें सुधारने का अवसर भी मिलता है।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘मैं समाज के गुस्से को समझ सकता हूं। अपनी बेटियों के मुंह से ऐसी भाषा सुनना सांस्कृतिक रूप से भी झटका देने वाला है। लेकिन अब समय है कि हम इन बच्चों को अपनाएं और उन्हें सही रास्ता दिखाएं। वे भटक गए हैं और उन्हें सही दिशा देना हमारी जिम्मेदारी है।  मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज को भी उन्हें स्वीकार करना चाहिए। कभी-कभी हमारी जीभ दांतों के बीच आकर कट जाती है, लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दोनों हमारे ही हैं। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं और इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है।’

ये भी पढ़ें: “मैं बहुत शर्मिंदा हूं”, PM मोदी के खिलाफ अभद्र कमेंट्स करने वाली लड़की ने पूरे देश से मांगी माफी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *