हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई | ACTPnews

हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम (गैस्पी), लुकास विग्नेल, लुकास ब्रिटो चावेस और पायलट एलेक्जेंड्रे सूजा व चार्ल्स मार्सिलैक शामिल थे। हादसे के समय ओलिवर ट्री इंटरनेशनल टूर पर थे। उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और 1 जुलाई को लिस्बन में परफॉर्म करने वाले थे। उनके स्पेन, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड स्टेट्स और चीन में भी शो थे। ओलिवर ट्री अपने अल्टरनेटिव, पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के मिक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें ‘लाइफ गोज ऑन’ और ‘मिस यू’ जैसे गानों से दुनिया भर में पहचान मिली। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रविवार को रियो डी जेनेरियो में हुआ, जब दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए और मौके पर आग लग गई। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हादसे की जांच में जुटी पुलिस रियो डी जेनेरियो स्टेट सिविल पुलिस ने कन्फर्म किया है कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, फोरेंसिक टीमों ने मौके का मुआयना किया है और सेंटर फॉर द इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन ऑफ एरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। मृतकों की पहचान के लिए फोरेंसिक टेस्ट भी किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों और दूसरे हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। किसी के बचने की खबर नहीं है। ओलिवर ट्री का 2010 में करियर शुरू हुआ ओलिवर ट्री ने साल 2010 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की और शुरुआत में “ट्री” नाम से गाने रिलीज किए। 2017 में उनका गाना “व्हेन आई एम डाउन” वायरल हुआ, जिसके बाद उन्होंने अटलांटिक रिकॉर्ड्स के साथ साइन किया। उनका EP “एलियन बॉय” 2018 में रिलीज हुआ, जिससे उन्हें पहचान मिली। उनका पहला स्टूडियो एल्बम “अग्ली इज ब्यूटीफुल” 2020 में रिलीज हुआ और उसे बहुत पसंद किया गया। 2021 में उनका गाना “लाइफ गोज ऑन” दुनिया भर में हिट हुआ। 2022 में “मिस यू” ने भी काफी सफलता हासिल की। गैस्पी अर्जेंटीना के फेमस यूट्यूबर थे वहीं, अर्जेंटीना के यूट्यूबर और कॉमेडियन गैस्पर प्रिम (गैस्पी) 23 साल के थे। वे सड़कों पर अंजान लोगों से मजाकिया, अजीब और विवादित सवाल पूछने (स्ट्रीट इंटरव्यू) के लिए जाने जाते थे। यूट्यूब पर उनके 2.5 मिलियन (25 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports