कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार दोपहर पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से कुछ देर तक फायरिंग हुई। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन को गोली लगी। वे गंभीर रूप से घायल हैं। नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जिस जगह पर फायरिंग हुई, वह शहर का मुख्य बाजार है। यहां आम दिनों में भी भीड़ रहती है। सभी रास्तों पर नाकेबंदी, आतंकियों की तलाश तेज घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल इलाके में पहले से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान आतंकियों के संपर्क में आए थे। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर आसपास के इलाके में छिपे हो सकते हैं। 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में रात करीब 10 बजे सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी, जिसके बाद फायरिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सेना का मानना है कि संदिग्ध आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
Source link
अनंतनाग के लाल चौक में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़:दोनों तरफ से फायरिंग, हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल; सेना-पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

काली पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए राहुल गांधी:कहा- शिक्षा बजट से ज्यादा नीट पर खर्च करते हैं देशवासी, फिर भी पेपरलीक केस में सजा नहीं | ACTPnews
-

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम Kaylee Hottle का निधन, कार क्रैश में गई जान, पिता ने साइन लैंग्वेज के जरिए की मौत की पुष्टि | ACTPnews
-

ईरान की 4 मिसाइलों को जॉर्डन के एयर डिफेंस ने मार गिराया, लेकिन WSJ की नई रिपोर्ट ने मचाई हलचल | ACTPnews
-









