आउट होकर आपा खो बैठे यशस्वी जायसवाल, श्रीलंकाई गेंदबाज से सेंड ऑफ मिलते ही मैदान पर हुआ जमकर बवाल | ACTPnews

आउट होकर आपा खो बैठे यशस्वी जायसवाल, श्रीलंकाई गेंदबाज से सेंड ऑफ मिलते ही मैदान पर हुआ जमकर बवाल


भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला SSC कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अच्छा स्टार्ट देने में नाकाम रहे। जायसवाल के पास इस मैच में अर्धशतक पूरा करने का मौका था लेकिन वह 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद जायसवाल काफी गुस्से में नजर आए।

यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने किया बोल्ड

भारत की पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने राउंड द विकेट आकर एक बेहतरीन गुड-लेंथ गेंद फेंकी, जो टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ घूमी। यशस्वी जायसवाल ने इस गेंद पर ऑफ-साइड में पंच शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई और वह बोल्ड हो गए। फर्नांडो के इस ओवर में जायसवाल ने लगातार तीन चौके मारे थे, ऐसे में जब फर्नांडो को विकेट मिला तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में भारतीय बल्लेबाज को सेंड ऑफ दिया।

श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ जायसवाल की बहस

आउट होने के बाद जायसवाल जब पवेलियन की तरफ से लौट रहे थे उस वक्त दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जायसवाल श्रीलंकाई गेंदबाज के पास गए और उन्हें कुछ कहते हुए नजर आए। माहौल को ज्यादा बिगड़ता देख श्रीलंका के कप्तान ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और मामले को शांत कराया। श्रीलंकाई कप्तान ने यशस्वी को ड्रेसिंग रूम की तरफ भेजा। बता दें कि जायसवाल ने अपनी 45 रनों की पारी के दौरान 9 चौके लगाए।

केएल राहुल भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

यशस्वी जायसवाल से पहले टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा था। वह 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव इन्फेक्शन की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें

सारांश जैन ने 33 साल की उम्र में किया डेब्यू, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी में नहीं चला बल्ला, सिर्फ 6 गेंदों में पारी हुई खत्म

 

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports