जापान में 5.9 तीव्रता का भूंकप, 20 लोग घायल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित, पीएम ने टास्क फोर्स का किया गठन | ACTPnews

जापान में 5.9 तीव्रता का भूंकप, 20 लोग घायल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित, पीएम ने टास्क फोर्स का किया गठन


जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो में महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिण में इराबाकी में जमीन से 70 किलोमीटर नीचे था। सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के चलते इराबाकी में 20 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के झटके इबाराकी, चाइबा और साईतामा में महसूस किए गए हैं। भूकंप के चलते एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हो गईं। वह देरी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भूकंप को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया है।

यहां अक्सर आत रहते हैं भूकंप

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह जापान का ऐसा इलाका है जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी थी।

और भी घायलों की हो रही जांच

फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि टोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी, चिबा और सैतामा प्रान्तों में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि और भी लोग घायल हुए हैं और विवरण की जांच की जा रही है।

एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित

भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाई अड्डे के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और उत्तर-पूर्वी इलाकों की अन्य लोकल ट्रेनों में देरी हुई, लेकिन शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही थीं। यह जानकारी उनके ऑपरेटर ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने दी।

प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

फोनों पर बजा इमरजेंसी अलर्ट

भूकंप के झटकों से मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट बजने लगे और टोक्यो भी बुरी तरह हिल गया। NHK पब्लिक टेलीविजन पर मितो और सैतामा जैसे आस-पास के शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य दिखाई दिया।

टोक्यो के 460 घरों की गई बिजली

NHK के फुटेज में दिखाया गया कि टोक्यो के पूर्वी वार्ड कोटो में जमीन के नीचे पानी का एक पाइप फट गया, जिससे सड़क पर पानी बहने लगा। TEPCO पावर ग्रिड के अनुसार, भूकंप के कारण टोक्यो में लगभग 460 घरों की बिजली चली गई थी, लेकिन रविवार सुबह तक बिजली बहाल कर दी गई।

न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने बताया कि लगभग एक दर्जन न्यूक्लियर पावर प्लांट और न्यूक्लियर मटीरियल संभालने वाली अन्य सुविधाओं से किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं मिली है।

पिछले महीने आया था 7.1 तीव्रता का भूकंप

पिछले महीने जापान के सबसे दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 364 लोग घायल हो गए थे। इस भूकंप ने 1,500 से ज्यादा इमारतों को नष्ट कर दिया था और लगभग 20,000 अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचाया था। (इनपुट-एपी)

ये भी पढ़ें: 

इजरायल ने सीरिया में क्यों बरसाए बम? अमेरिका को भी नहीं थी खबर, जानें पूरी कहानी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports