आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मुकाबला, नोट कीजिए मैच का सही वक्त और टॉस का टाइम | ACTPnews

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मुकाबला, नोट कीजिए मैच का सही वक्त और टॉस का टाइम


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज इस वक्त चल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने बढ़त बना ली है और अब उसकी कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार को खेला जाएगा। मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस कितने बजे होगा, ये सारी बातें आप अभी से नोट कर लीजिए, ताकि मैच कहीं आपसे छूट ना जाए। 

सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल और विराट कोहली ने खेली थी शतकीय पारियां

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त शे होप की कप्तानी में भारत के दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा, जिसके लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम तैयार है। भारत ने पहले मैच में कमाल का खेल दिखाया था। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही ज्यादा रन नहीं बना सके और जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन कप्तान शुभमन गिल और तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपने अपने शतक पूरे किए और भारतीय टीम को एक आसान जीत दिला दी। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज दो बजे से होगा शुरू, डेढ़ बजे होगा टॉस

आज होने वाले मैच के वक्त की बात करें तो दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे मैच का टॉस होगा। इसके बाद ठीक दो बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। मैच वनडे है यानी 50 ओवर का मुकाबला होगा। इस तरह से देखें तो अगर पूरा मैच हुआ तो करीब दस बजे तक चलता रह सकता है। आज के मैच में सभी की नजर रोहित शर्मा पर होगी, जो पहले मैच में रन नहीं बना पाए थे। वहीं शुभमन गिल और विराट कोहली आज कैसा खेल दिखाते हैं, ये भी देखना होगा। 

भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल। 

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वॉड: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शे होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज। 

यह भी पढ़ें 

गुवाहाटी के मैदान पर बल्लेबाज-गेंदबाज किसका दिखेगा कमाल? IND vs WI के बीच दूसरे ODI में ऐसा रह सकता है पिच का मिजाज

जहीर खान को मिलेगा मोहित शर्मा का साथ, CSK में निभाएंगे बॉलिंग कोच की अहम जिम्मेदारी

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *