आलिया भट्ट शुक्रवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इवेंट के बाद बाहर निकलते समय भीड़ के बीच एक फैन उनकी तरफ सेल्फी लेने के लिए बढ़ने लगा और एक्ट्रेस के करीब आने की कोशिश की। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने फैन को तेजी से साइड कर दिया। हालांकि इस दौरान आलिया का ध्यान फैन की साइड नहीं था और वो दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं।
डोंट बी शाय आलिया भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म में प्यार और जिंदगी के फैसलों के बीच की कहानी दिखाई गई है। जो 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट ने बॉडीगार्ड को फैन से बदसलूकी करने से रोका था 2024 में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक फैन एयरपोर्ट पर आलिया के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता नजर आया। इसी दौरान उनके बॉडीगार्ड ने फैन की शर्ट पकड़कर उसे पीछे खींच दिया। यह देखकर आलिया नाराज हो गईं और बॉडीगार्ड को ऐसा करने से रोकते हुए कहा कि किसी को टच न करें। इसके बाद आलिया ने खुद उस फैन को अपने पास बुलाया और उसके साथ फोटो क्लिक कराई।
आलिया ने बताया, शाहीन कैसे करती थीं रेजबेट डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च पर आलिया ने बहन शाहीन का बचपन का किस्सा सुनाया। कार्यक्रम के होस्ट ने आलिया, शाहीन और डायरेक्टर सृति मुखर्जी से ‘ऑरा फार्मिंग’, ‘ब्रेडक्रम्बिंग’, ‘साइड क्वेस्ट’, ‘ब्रेनरॉट’ और ‘रेजबेट’ जैसे जेन जी टर्म्स के मतलब पूछे। आलिया ने ‘रेजबेट’ का मतलब बताते हुए कहा, “जब मैं बच्ची थी, तब शाहीन मेरे साथ यही करती थीं। वह मुझसे कहती थीं कि मैं पार्ले-जी के साथ फ्री आई हूं।” उन्होंने कहा, “वह कहती थीं कि मैं असल में अपनी मां और पापा की बच्ची नहीं हूं। मैं चार साल की थी, जब शाहीन मुझे रेजबेट करती थीं।” फिल्म डोंट बी शाय में चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में आलिया ने कहा, “14 साल पहले मैंने एक एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। आज 14 साल बाद मैं चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को पेश कर रही हूं।” उन्होंने आगे कहा, “इस समय मैं उनसे कहीं ज्यादा नर्वस हूं। मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हैं।” प्रोड्यूसर बनने पर बोलीं आलिया आलिया से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर भी काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसा महसूस किया।” उन्होंने कहा, “मुझे एक्ट्रेस बनना और कैमरे के सामने रहना पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर बनने से एक अलग तरह की संतुष्टि मिलती है। इससे मुझे खुशी का एक और लेवल मिलता है।” आलिया ने बताया कि फिल्म की दुनिया और कहानी को शुरू से तैयार करने में टीम शामिल रही। सृति उनके पास एक आइडिया लेकर आई थीं और फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी। आलिया ने कहा, “हमने कहा कि हां, इसे साथ में करते हैं। इसे तैयार करने में दो साल लगे। इसके बाद हम इसे अमेजन के अपने प्यारे पार्टनर्स के पास लेकर गए।” उन्होंने आगे बताया, “शुक्रवार को हमने उन्हें मटेरियल भेजा था। शनिवार सुबह निखिल ने मैसेज किया- आलिया, बात करते हैं।”
Source link
आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने फैन को किया साइड:सेल्फी लेने करीब पहुंच गया था शख्स, एक्ट्रेस दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं | ACTPnews
-

इटली की नेता और पूर्व विदेश मंत्री बोनिनो का निधन:महिलाओं के हक पर पोप से टकरा गई थीं एमा; 48 साल पुराना एबॉर्शन कानून बदलवाया | ACTPnews
-

BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, 7 साल बाद भारत की धरती पर रखा कदम | ACTPnews
-

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 के फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मैच में होगा बेन शेल्टन से सामना | ACTPnews








