‘इच्छाधारी नागिन’ बनीं मीनाक्षी शेषाद्रि, बीन की धुन पर जंगल में किया डांस, दिखाया 37 साल पहले वाला अवतार | ACTPnews

'इच्छाधारी नागिन' बनीं मीनाक्षी शेषाद्रि, बीन की धुन पर जंगल में किया डांस, दिखाया 37 साल पहले वाला अवतार


बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक के दौर में ‘इच्छाधारी नागिन’ पर कई फिल्में बनीं और दर्शकों के बीच खूब पसंद भी की गईं। जब भी सिनेमाघरों में ‘इच्छाधारी नाग-नागिन’ पर बनीं कहानियां आईं, दर्शकों से इन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस दौर में मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए उस सुनहरे दौर को याद किया जब बॉक्स ऑफिस पर इच्छाधारी नाग-नागिन वाली फिल्मों का दबदबा हुआ करता था। मीनाक्षी शेषाद्रि अक्सर ही सोशल मीडिया पर पुराने दिनों की यादें शेयर करती रहती हैं और इस बार भी उन्होंने अपना नया वीडियो शेयर किया और उन दिनों को याद किया जब सिनेमाघरों में नाग-नागिन पर बनी फिल्में दर्शकों की पहली पसंद हुआ करती थीं।

इच्छाधारी नागिन बनीं मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसने वह ‘इच्छाधारी नागिन’ बनी नजर आ रही हैं और जंगल में डांस करती दिख रही हैं। नागिन के गेटअप में नजर आ रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस वीडियो के जरिए 80 के दशक की यादें ताजा कीं। उन्होंने इस वीडियो के जरिए अपनी फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ से जुड़ी यादें ताजा कीं, जो 37 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मीनाक्षी ने टीवी के श्रीकृष्णा यानी नितीश भारद्वाज ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मीनाक्षी शेषाद्रि का पोस्ट

ये वीडियो शेयर करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने कैप्शन में लिखा- ’70 के दशक के बीच आई फिल्म ‘नागिन’, जिसमें रीना रॉय मुख्य भूमिका में थीं,ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई थी। 80 के दशक के बीच में श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘नगीना’ के साथ इतिहास ने खुद को दोहराया। मैंने भी इसी तरह की थीम पर एक फिल्म की थी – ‘नाचे नागिन गली-गली’। मैंने हाल ही में टाइटल सॉन्ग को फिर से बनाने का फैसला किया। रूप बदलने वाले सांपों या ‘इच्छाधारी नागों’ का कॉन्सेप्ट हिंदू लोक-कथाओं में खास तौर पर मिलता है। इस फिल्म में मेरे साथ नितीश भारद्वाज लीड रोल में थे। यह कहानी कई कस्बों, शहरों और गांवों में बहुत से लोगों को पसंद आई। मुझे इस गाने को फिर से बनाने के लिए कई लोगों ने कहा है, तो लीजिए, यह रहा।’

कमबैक को तैयार मीनाक्षी शेषाद्रि

बता दें, मीनाक्षी शेषाद्रि लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, मगर अब वह अभिनय की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। मीनाक्षी हाल ही में करीब 30 साल बाद भारत वापस शिफ्ट हुई हैं। एक समय पर माधुरी दीक्षित पर भारी पड़ने वालीं मीनाक्षी शेषाद्रि अब इंडस्ट्री में काम की तलाश कर रही हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी और साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वह एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी को तैयार हैं और ऐसी भूमिकाओं की तलाश में हैं जो सार्थक और प्रभावशाली हों।

ये भी पढ़ेंः मीनाक्षी शेषाद्रि का बेटा जोश किसी हीरो से नहीं है कम, Harvard से किया है ग्रेजुएशन, डैशिंग लुक देखकर बोले फैन- ‘कब करेंगे डेब्यू?’

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed