साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी इमरान ताहिर जो अभी कैरेबियन प्रीमियर लीग के जारी सीजन में गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया। इमरान ताहिर अब पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इमरान ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में 4 ओवर्स की अपनी गेंदबाजी में 17 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए, जिसके दम पर उनकी टीम इस मुकाबले को चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
इमरान ताहिर ने तोड़ा टोमाकानुटे रिटावा का रिकॉर्ड
इमरान ताहिर जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखा हुआ है, वह कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में जब 5 विकेट हॉल अपना पूरा किया तो उनकी उम्र 47 साल 166 दिन की थी, जिसके साथ ही वह अब पुरुष टी20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुक आइसलैंड्स के टोमाकानुटे रिटावा के नाम पर था जिन्होंने 46 साल 299 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिया था।
पुरुष टी20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले उम्रदराज खिलाड़ी
- इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) – 47 साल 166 दिन की उम्र
- टोमाकानुटे रिटावा (कुक आइसलैंड्स) – 46 साल 299 दिन की उम्र
- इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) – 46 साल 148 दिन की उम्र
- इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) – 44 साल 323 दिन उम्र
- प्रकाश मिश्रा (बुल्गारिया) – 44 साल 165 दिन उम्र
- इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) – 42 साल 135 दिन उम्र
उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड जोआन हिक्स के नाम है दर्ज
टी20 क्रिकेट में उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन की महिला खिलाड़ी जोआन हिक्स के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 51 साल 173 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। जोआन हिक्स ने ग्रीस महिला टीम के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 10 रन देने के साथ 5 विकेट लिए थे, जिसमें वह इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला और पुरुष दोनों में किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं, IND vs AFG सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा
बाबर आजम बने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टेंशन, 4 साल से नहीं आई टेस्ट सेंचुरी, फिर होंगे बाहर!
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













