ईरान दादागिरी करने वालों के सामने नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की चेतावनी | ACTPnews

ईरान दादागिरी करने वालों के सामने नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की चेतावनी


 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने शुक्रवार को अमेरिका और इज़राइल को सीधे संदेश देते हुए कहा कि ईरान “दादागिरी” और “अहंकार” के आगे नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। यह बयान पश्चिम एशिया में तनाव अचानक बढ़ने के बीच आया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है।




अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी थी धमकी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का पीएम मोदी-पेजेश्कियान की मुलाकात पर जवाब आया है। उनसे एक सवाल पूछा गया था और इस सवाल के जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच किसी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे देशों को चेतावनी दी कि वे ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद न करें।

ईरान का दावा-अमेरिका के जहाज को डुबोया

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने दावा है कि उसने अमेरिका के दो जहाजों को डूबो दिया है और इसके साथ ही उसके आठ तेल टैंकरों को भी नष्ट कर दिया है। इससे पहले अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी टैंकरों पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया था और इस घटना में लाखों लीटर कच्चा तेल जल गया था।

ट्रंप ने बताया-कब खत्म होगा युद्ध

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के ठीक बाद ईरान के साथ चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा, अब ईरान कमजोर हो चुका है, लेकिन वह अमेरिका में चुनाव होने का इंतजार कर रहा है। ट्रंप ने कहा, ईरान ने मुश्किलों के बावजूद लड़ना जारी रखा है और वे गंभीर संकट में हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान अब अमेरिका में राजनीतिक बदलाव का इंतजार कर रहा है।

होर्मुज पर हमारा कब्जा है-ट्रंप

ट्रंप ने कहा, ‘ईरानी शासन पागल है और ऐसे में अगर हमने उसकी परमाणु क्षमताओं को नष्ट न किया होता, तो वह अबतक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर चुका होता। ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए, मैंने बी-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया और उसके साथ हुआ परमाणु समझौता रद्द कर दिया। ट्रंप ने कहा, अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर हमारा कंट्रोल है।’

ये भी पढ़ें:

हूती विद्रोहियों ने Bab el-Mandeb Strait के मयून द्वीप पर जमाया कब्जा, दुनिया के 12% व्यापार पर मंडराया खतरा! जानिए कैसे

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed