ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत, 19 को बचाया गया, MEA ने की निंदा | ACTPnews

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत, 19 को बचाया गया, MEA ने की निंदा


नई दिल्ली: खाड़ी के इलाके में एक बार फिर कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ। ओमान तट के पास हुए इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई जबकि 19 को बचा लिया गया। वहीं विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है। जानकारी के मुताबिक ओमान के पूर्वी तट के पास भारत की ओर जा रहे कमर्शियल जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हमला किया गया। हमले में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। दूतावास ने मृतक भारतीय के परिवार के प्रति संवेदना जताई और बताया कि वह परिवार के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना की निंदा की है। मंत्रालय के मुताबिक, जहाज पर कुल 20 भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से 19 को बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय की हमले में मौत हो गई। भारतीय दूतावास ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर भारतीय नाविकों की जल्द स्वदेश वापसी के प्रयास कर रहा है।

वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर जताई चिंता

विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई। भारत ने तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए तथा क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन एवं व्यापार जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

दूतावास हालात पर लगातार नजर रख रहा

जानकारी के मुताबिक यह हमला तब हुआ जब जहाज़ भारत की ओर जा रहा था। एम्बेसी लगातार हालात पर नज़र रख रही है और क्रू की सुरक्षा के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने X पर एक पोस्ट में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले वाइपर सूरज यादव के रूप में की। यूनियन ने कहा, “एक और भारतीय नाविक मारा गया,” और कहा कि यादव की मौत MV Cape Dao पर हमला होने के बाद हुई, जब वह भारत की ओर जा रहा था। 

होर्मुज स्ट्रेट के आसपास नाविकों को खतरा

FSUI के मुताबिक, जहाज़ पर दो टॉरपीडो लगे, जिनमें से एक C-डेक अकोमोडेशन एरिया के पोर्ट साइड पर और दूसरा इंजन रूम के पास पोर्ट साइड हल पर लगा। यूनियन ने कहा कि इस हमले से होर्मुज स्ट्रेट और उसके आस-पास के आम नाविकों को खतरा हो गया है।  FSUI ने कहा, “भरोसे का कोई मतलब नहीं है। होर्मुज और उसके आस-पास बेगुनाह आम नाविकों का कत्लेआम किया जा रहा है।”

इससे पहले 13 सितंबर को भी ओमान तट के पास भारतीय शिप MT El Gaia पर हमला हुआ था। जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त इस जहाज पर 14 क्रू मेंबर थे। सभी क्रू मेंबर भारतीय थे। 13 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है जबकि एक लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। इस बीच भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

ये भी पढ़ें:


लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला, 13 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू; MEA ने जारी किया बयान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports