कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, बेंगलुरु-बेलगावी समेत 18 ठिकानों पर तलाशी | ACTPnews

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, बेंगलुरु-बेलगावी समेत 18 ठिकानों पर तलाशी


कर्नाटक के PWD मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमें कर्नाटक के बेंगलुरु और बेलगावी के अलावा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में करीब 18 परिसरों की तलाशी ले रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित सतीश जारकीहोली का आवास भी शामिल है।

बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारियों की टीम CRPF जवानों के साथ दो वाहनों में मंत्री के सरकारी आवास पहुंची। इसके बाद परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, ED की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है?

सांसद बेटी प्रियंका से जुड़े ठिकाने भी जांच के दायरे में

ED सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा सतीश जारकीहोली तक सीमित नहीं है। उनकी बेटी और कांग्रेस सांसद प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ली जा रही है। एजेंसी बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में करीब 18 ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच कर रही है।

सतीश जारकीहोली कर्नाटक सरकार में PWD मंत्री हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। वे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के करीबी नेताओं में भी माने जाते हैं। ऐसे में मंत्री और उनके परिवार से जुड़े परिसरों पर ED की कार्रवाई को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

24 जून को बहनोई के घर भी हुई थी तलाशी

इस कार्रवाई का एक कनेक्शन 24 जून को हुई ED की तलाशी से भी जोड़ा जा रहा है। उस समय एजेंसी ने बेलगावी में आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर और सतीश जारकीहोली के बहनोई वाई. मंजूनाथ के घर की तलाशी ली थी। उनके करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों से जुड़े परिसरों की भी जांच की गई थी।

ED की वह कार्रवाई कथित तौर पर विदेश में अवैध तरीके से धन भेजने से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा थी। उस दौरान बेंगलुरु में मंजूनाथ के अपार्टमेंट के अलावा मैसूरु और अर्सिकेरे में उनके करीबी सहयोगियों की संपत्तियों पर भी तलाशी ली गई थी।

मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर रेप

इससे पहले, ED ने TMC के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की थी। नदीमुल हक से जुड़े उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के परिसरों पर 24 घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी के दौरान करीब 60 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय लेनदेन में विसंगतियों का पता चला।

ये भी पढ़ें-

सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में 17.29 करोड़ के जाली नोट बरामदगी का मामला, NIA ने बैंक कर्मचारी को किया गिरफ्तार

“काम के घंटों के दौरान दफ्तर से गायब न रहें”, कर्मचारियों को लेकर पंजाब सरकार की सख्त चेतावनी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed