कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार के विधायकों के दो शादियां करने वाले बयान पर विवाद हो गया है। शिवकुमार गुरुवार को विधानसभा में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण बेंगलुरु पर बढ़ते दबाव की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, केम्पेगौड़ा ने बेंगलुरु बनाया। केंगल हनुमंतैया ने विधान सौध बनाया। एसएम कृष्णा ने बेंगलुरु को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाया। जो भी शहर आता है, वह यहां से जाता नहीं है। उन्होंने आगे कहा, आप (विधायक) भी जो यहां आते हैं, वापस नहीं जाते। शहर आने वाले सभी लोगों की दो शादियां हैं। ऐसे करीब एक दर्जन लोग हैं। मैं आपको उनकी सूची दे सकता हूं। शिवकुमार के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने नाम सार्वजनिक करने की बात कही। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि अब बेंगलुरु के बाहर से आए हर विधायक पर सवाल खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक बोले- बाहरी लोगों का शक की नजर से देखा जाएगा BJP के विधायक एस सुरेश कुमार ने भी बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने भले ही यह बात मजाक में कही हो, लेकिन विधानसभा के सदन में इस तरह की टिप्पणी उसकी गरिमा नहीं बढ़ाती। उन्होंने कहा, अगर मैं विधानसभा में मौजूद होता तो तुरंत जवाब देता। कुमार ने कहा कि शिवकुमार के बयान से लोगों में जिज्ञासा पैदा हुई है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री उन विधायकों के नाम बताएं, जिनकी दो शादियां हैं और जो दो परिवारों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाम नहीं बताए गए तो राज्य के लोग सभी विधायकों को शक की नजर से देख सकते हैं या उनका मजाक उड़ा सकते हैं। बेंगलुरु में 15 साल में आबादी करीब 40 लाख बढ़ी बेंगलुरु की जनसंख्या में पिछले कुछ दशकों में भारी उछाल आया है। 2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी लगभग 84-85 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.2 करोड़ से अधिक (अनुमानित 1.27 करोड़ से 1.32 करोड़ के बीच) हो गई है। आईटी क्षेत्र में विकास और बेहतर रोजगार के अवसरों के कारण बड़ी संख्या में लोगों का यहां पलायन हुआ है, जिससे शहर की आबादी में निरंतर वृद्धि हो रही है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता: सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को कहा कि उनकी ‘मोटी चमड़ी’ उन्हें आलोचना से बचाती है। उन्होंने विपक्षी DMK पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आलोचना की। मदारंथकम में विजय अपनी पार्टी TVK की उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। यह प्रचार 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए था। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
कर्नाटक CM बोले-बेंगलुरु जो आता है, वो वापस नहीं जाता:आबादी 13% बढ़ी, 12 विधायकों ने यहां दो शादियां कीं; भाजपा बोली- उनका नाम बताएं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

UN में पत्रकार के सवाल पर भाग खड़े हुए शहबाज शरीफ, बिना जवाब दिए हेडक्वार्टर से निकले पाकिस्तानी PM | ACTPnews
-

Bhajan Clubbing in Delhi, भजन क्लबिंग में पहुंचे पीएम मोदी, दर्शकों के बीच ताली और डफली बजाई | ACTPnews
-

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद | ACTPnews
-

तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता:सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद; DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए | ACTPnews








