कौन हैं मोहन लाल की बेटी विस्मया? मार्शल आर्ट की चैम्पियन, ग्लैमर से रहतीं दूर, पहली फिल्म ‘थुडक्कम’ में छाया अनोखा अंदाज | ACTPnews

कौन हैं मोहन लाल की बेटी विस्मया? मार्शल आर्ट की चैम्पियन, ग्लैमर से रहतीं दूर, पहली फिल्म 'थुडक्कम' में छाया अनोखा अंदाज


मलयालम सिनेमा के कम्प्लीट एक्टर यानी सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने बड़े पर्दे पर अपने कदम जमा लिए हैं। निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ की सस्पेंस थ्रिलर ‘थुडक्कम’ से विस्मया अपना एक्टिंग डेब्यू की हैं। जहां स्टार किड्स का नाम आते ही अक्सर लाइमलाइट और ग्लैमर का ख्याल दिमाग में आता है, वहीं विस्मया का अंदाज बेहद अलग और दिलचस्प है। वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक प्रतिभावान पोएट, कुशल फोटोग्राफर, लेखक और मार्शल आर्ट्स में पारंगत योद्धा भी हैं।

स्टारडम और थियेटर की पढ़ाई का अनोखा मेल

27 मार्च 1994 को तिरुवनंतपुरम में जन्मी विस्मया को उनका परिवार प्यार से ‘माया’ कहकर बुलाता है। उनकी नस-नस में सिनेमा और कला का जादू बसा है। उनके पिता मोहनलाल तो सिनेमाई दुनिया के महानायक हैं ही, साथ ही उनकी मां सुचित्रा भी जाने-माने फिल्म निर्माता स्व के बालाजी की बेटी हैं। विस्मया ने कभी अपने पिता के स्टारडम के सहारे सीधे सेट पर कदम नहीं रखा। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऊटी के शांत वातावरण में पूरी की। इसके बाद एक्टिंग और ड्रामा की बारीकियों को गहराई से समझने के लिए उन्होंने प्राग, लंदन और अमेरिका के नामी संस्थानों से थियेटर आर्ट्स की पढ़ाई की है।

जब अमिताभ बच्चन ने की विस्मया की तारीफ

विस्मया की पर्सनालिटी का सबसे खूबसूरत पहलू उनका साहित्य प्रेम है। वह सिर्फ अपनी डायरी में कविताएं नहीं लिखतीं, बल्कि एक प्रकाशित लेखिका भी हैं। उनकी कविताओं और रेखाचित्रों का पहला संग्रह ‘ग्रेन ऑफ स्टारडस्ट’ नाम से लॉन्च हुआ था, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया। उनकी इस किताब की चमक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तक भी पहुंची। खुद महान कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ बच्चन ने विस्मया की इस किताब की दिल खोलकर तारीफ की थी और लिखा था, ‘प्रतिभा वास्तव में वंशानुगत होती है।’

22 किलो वजन घटाकर सीखा मुआय थाई

विस्मया का जीवन सिर्फ किताबों और थियेटर तक ही सीमित नहीं रहा, वह एक जुनूनी ट्रैवलर और फिटनेस फ्रीक भी हैं। कोरोना महामारी के दौर में वर्ष 2022 में जब सब थम सा गया था, तब विस्मया थाईलैंड चली गईं। वहां उन्होंने प्रसिद्ध फिटकोह ट्रेनिंग सेंटर में थाईलैंड की पारंपरिक और कठिन मार्शल आर्ट तकनीक ‘मुआय थाई’  का कड़ा अभ्यास किया। इस कठिन ट्रेनिंग, अनुशासन और अपनी इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने लगभग 22 किलोग्राम वजन घटाकर हर किसी को हैरान कर दिया। इसके अलावा जब भी उन्हें फुर्सत मिलती है, वह अपने भाई और अभिनेता प्रणव मोहनलाल के साथ हिमालय की वादियों और ट्रैकिंग ट्रेल्स की ओर निकल पड़ती हैं।

‘थुडक्कम’ से एक्शन-थ्रिलर से धमाका करने की तैयारी

अब विस्मया की प्रतिभा उनकी पहली फिल्म ‘थुडक्कम’ में देखने मिल रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी में दमदार सस्पेंस और थ्रिल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें विस्मया एक दमदार और सेंट्रल रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ आशीष जो एंटनी, साई कुमार, टीजी रवि, गणेश कुमार और चिप्पी जैसे अनुभवी कलाकारों का जमावड़ा है। फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि इस फिल्म में खुद सुपरस्टार मोहनलाल एक खास कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: थलापति विजय और पत्नी के रिश्ते में आया नया मोड़, संगीता ने लिया यू-टर्न, वापस ली तलाक की अर्जी

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed