क्या ‘रामायण’ के ट्रेलर में दिखे TV के खूंखार विलेन को पहचाना? बिगुल बजाते आए नजर, निभा रहे रावण के नाना का रोल | ACTPnews

क्या 'रामायण' के ट्रेलर में दिखे TV के खूंखार विलेन को पहचाना? बिगुल बजाते आए नजर, निभा रहे रावण के नाना का रोल


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही पौराणिक फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का धमाकेदार ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस भव्य ट्रेलर में कई प्रमुख पात्रों की पहली झलक दिखाई गई है, लेकिन तेज नजर वाले फैंस ने इसमें लोकप्रिय अभिनेता चेतन हंसराज को भी स्पॉट कर लिया। अब खुद चेतन हंसराज ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस ग्रैंड प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। अब सवाल उठता है कि वो कौन सा रोल निभाने वाले हैं।

ट्रेलर में दिखे चेतन हंसराज, युद्ध का शंखनाद करते आए नजर

ट्रेलर रिलीज के अगले दिन, गुरुवार को चेतन हंसराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया। ट्रेलर के एक संक्षिप्त दृश्य में चेतन पारंपरिक रणसिंगा बुलग बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जो किसी विशाल युद्ध के दृश्य की शुरुआत का संकेत देता है। तस्वीर साझा करते हुए चेतन ने लिखा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हमारी ‘रामायण’ को भारत से पूरी दुनिया तक ले जाने वाले इस सफर का हिस्सा बनकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह है राम के युग का आरंभ।’ उन्होंने आगे निर्माता नामित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी को टैग करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र किया। चेतन की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और बड़े पर्दे पर उनके अभिनय को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

क्या होगी फिल्म में चेतन हंसराज की भूमिका?

फिल्म में चेतन हंसराज का किरदार बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह इस महाकाव्य में लंकापति रावण के नाना ‘सुमाली’ की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। पौराणिक कथाओं में सुमाली का किरदार राक्षसों के वंश को आगे बढ़ाने और लंका के साम्राज्य की नींव मजबूत करने में अहम माना जाता है। चेतन का यह रूप फिल्म में लंका और उसके शासकों के इतिहास को एक नया और गहरा आयाम देगा। सामने आई झलक देखकर आप एक नजर में पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये एक्टर चेतन हंसराज हैं।

स्टारकास्ट से सजी है नितेश तिवारी की ‘रामायण’

नितेश तिवारी की यह महागाथा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों से सजी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं ‘रॉकिंग स्टार’ यश लंकापति रावण के शक्तिशाली रूप में दिखाई देंगे। इनके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह भव्य पौराणिक फिल्म दो भागों में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। निर्माताओं की योजना के अनुसार, फिल्म का पहला भाग ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाले रावण से राजसी लंकापति तक, जानिए ‘आदिपुरुष’ से कितनी अलग है रणबीर-यश की ‘रामायण’

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed