“ख्वाब देखना बंद करो, हम ना रुकेंगे ना कभी झुकेंगे”, ट्रंप-नेतन्याहू को ईरान की सख्त चेतावनी | ACTPnews

"ख्वाब देखना बंद करो, हम ना रुकेंगे ना कभी झुकेंगे", ट्रंप-नेतन्याहू को ईरान की सख्त चेतावनी


ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि ईरान का सरेंडर करने की अमेरिका की मांग सिर्फ़ एक सपना है। पेजेशकियान ने कहा कि यह युद्ध ईरान ने शुरू नहीं किया है, जिसने यह युद्ध शुरू किया है, वही खत्म करेगा। ईरान ने अपने विरोधियों की उन सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया है, जिनका एक ही मकसद था सैन्य दबाव के जरिए ईरान को कमजोर करना। हम पर इतने हमले हुए लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी ईरान आज एक मजूबत देश के रूप में खड़ा है। हम ना झुकेंगे और ना ही किसी से डरेंगे।




हमने दुश्मनों का सपना चकनाचूर कर दिया

पेजेशकियान ने शुक्रवार को ईरानी सरकारी टीवी पर दिए गए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, हमने युद्ध की शुरुआत नहीं की और युद्ध से पहले ईरानी सरकार बातचीत के जरिए इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हालात धीरे-धीरे युद्ध की ओर बढ़ गए। विरोधियों को उम्मीद थी कि देश में सैन्य दबाव और बिगड़ती स्थिति के कारण ईरान बिखर जाएगा लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। पेजेशकियान ने दावा किया कि ईरान अपने रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ेगा और पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

सुप्रीम लीडर के बारे में पेजेशकियान ने क्या बताया

पेजेशकियान ने ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के बारे में बताया कि उनसे अभी बातचीत करना बहुत मुश्किल है, लेकिन खामेनेई की मौजूदगी ईरान की सबसे बड़ी ताकत है। पेजेशकियान ने दावा किया कि उनके विरोधियों ने सीरिया की तरह 48 घंटे में ईरान पर कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन ईरान ने उनकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया और मौजूदा परिस्थितियों ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी ईरान को इतनी आसानी से कमजोर या अस्थिर नहीं कर सकता है। 

खामेनेई को लेकर कई तरह की बातें

ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इजरायल ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की बातें की हैं, क्योंकि मुज्तबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि ईरान इसके पीछे सुरक्षा और स्वास्थय संबंधी कारण बताता है।

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *