गनमैन ने दी गाली, BJP विधायक ने मांगी माफी VIDEO:ग्वालियर के डबरा में बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहा था विवाद, और क्या करते | ACTPnews

गनमैन ने दी गाली, BJP विधायक ने मांगी माफी VIDEO:ग्वालियर के डबरा में बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहा था विवाद, और क्या करते

ग्वालियर के डबरा में विधायक की गाड़ी जाम में फंसी तो उनके गनमैन ने किसान को गाली दे डाली। किसान ने विधायक से शिकायत की। कहा- हम आपके वोटर हैं। इस पर विधायक ने उससे माफी मांग ली। बाद में बोले- जिस व्यक्ति से विवाद हुआ, वह कांग्रेसी है। अब और क्या करते। मामला भितरवार में शनिवार का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। दरअसल, भितरवार से बीजेपी विधायक मोहन सिंह राठौड़ शनिवार को क्षेत्र के दौरे पर थे। रास्ते में एक किसान की ट्रॉली पलट जाने से सड़क पर जाम लग गया। इसमें विधायक राठौड़ की काली फॉर्च्यूनर भी फंस गई। उनकी गाड़ी से गनमैन उतरा। रास्ता साफ कराने लगा। इसी दौरान उसकी वहां मौजूद किसान से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने गाली दे दी। किसान बोला- हम वोट दे रहे हैं, ये गाली दे रहा है गनमैन के इस रवैये से किसान गुस्से में आ गया। उसने विधायक राठौड़ की कार रुकवा ली। उनसे शिकायत करते हुए कहा- वोट हम दे रहे हैं इन्हें, इनका गनमैन गाली दे रहा है। तू-तड़ाक कर रहा है। किसान ने कहा- नेताजी, हमने आपको वोट दिया है और ये हमसे गाली-गलौज कर रहा है। हमें कमीना बोल रहा है। इस पर विधायक ने कार का शीशा नीचे किया। फिर बोले, ‘बेटा, मैं माफी मांग रहा हूं।’ इसके बाद वहां से रवाना हो गए। देखिए, तीन तस्वीरें… विधायक बोले- सरकार आने पर देख लेने की धमकी दी बाद में जानकारी मांगने पर विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रॉली के कारण गाड़ी जाम में फंस गई थी। पुलिस और हमारे लोग जाम को खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति से विवाद हुआ है, वह कांग्रेसी है। वीडियो में भी वह सरकार आने पर देख लेने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए राठौड़, पहली बार के विधायक मोहन सिंह राठौर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। वे सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें भितरवार से टिकट दिया था। उन्होंने पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव को हराया था। कांग्रेस में रहते हुए राठौड़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित कई दायित्वों को निभा चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें… विधायक ने 13 गुर्जरों के हत्यारे डकैत को बताया दोस्त पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून देने वाले कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना दोस्त बता दिया। लोधी ने कहा- हम एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी थे। रामबाबू की परिस्थितियों को मैं अच्छी तरह जानता था। समाज के कुछ लोगों ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह डकैत बनने पर मजबूर हो गया। अन्यथा रामबाबू ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो डकैत बनता। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *