गाजा में शांति की ट्रंप की कोशिशों को झटका! नेतन्याहू बोले- हमास के हथियार डाले बिना नहीं हटाएंगे सेना | ACTPnews

गाजा में शांति की ट्रंप की कोशिशों को झटका! नेतन्याहू बोले- हमास के हथियार डाले बिना नहीं हटाएंगे सेना


गाजा में जारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों को झटका लगा है। दरअसल, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कह दिया है कि इजरायल, गाजा में अपनी मौजूदा जगहों से तब तक पीछे नहीं हटने वाला है जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं डाल देता। इसके बाद, नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ऐलान पर भी अपनी असहमति जताई। नेतन्याहू के हाल के बयानों से हमास के हथियार छोड़ने वाली डील पर और संदेह पैदा हो गया है, जिसे जंग खत्म करने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा था। इसके साथ ही, इससे अमेरिकी प्रशासन के साथ नेतन्याहू के मतभेद भी खुलकर सामने आ गए हैं।

इजरायल को गाजा के 60% हिस्से से हटानी है सेना

इस डील के तहत हमास के हथियार छोड़ने का प्रोसेस शुरू होना था और इजरायल को हमले रोककर गाजा के उस 60 प्रतिशत भाग से पीछे हटना शुरू करना था, जिसके ऊपर अभी वो काबिज है। यह डील अक्टूबर में हुई उस सीजफायर डील पर आधारित था, जिसने बड़े मिलिट्री ऑपरेशंस को खत्म किया और गाजा में किडनैप किए गए बाकी लोगों की रिहाई सुनिश्चित की, लेकिन अन्य मोर्चों पर यह डील आगे नहीं बढ़ पाई।

पहले हमास पूरी तरह से छोड़े हथियार- नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हमास के हथियार छोड़ने का काम सबसे पहले हो जाना चाहिए। इजरायली फौज अपने इलाके और अपने नागरिकों की सिक्योरिटी के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करती रहेगी।

ट्रंप प्रशासन ने हमें एक ड्राफ्ट भेजा था। उससे हम सहमत नहीं थे। वह हमारा ड्राफ्ट नहीं है। हमने अपनी राय भेजी, वही हमारा रुख है: बेंजामिन नेतन्याहू

हमास के हथियार डाले बिना हटना समझदारी नहीं- स्पीलमैन

इससे पहले हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने कहा था कि हमारा आकलन है कि अगर हमास के पूरी तरह से हथियार डालने से पहले ही हम अपनी आर्मी गाजा से हटा लेते हैं, तो वह जल्द ही पूरे गाजा में अपनी मौजूदगी को बढ़ा लेगा। हमास अपने आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा कर लेगा, इजरायली समुदायों के लिए दोबारा खतरा बनेगा और 7 अक्टूबर 2023 जैसे हमले की फिर से कोशिश करेगा।

(इनपुट- AP)

ये भी पढ़ें- इजरायल ने तोड़ दी हिज्बुल्लाह की कमर! साउथ लेबनान में तबाह कर दिया उसका अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports