‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा CWG में आज होंगे एक्शन में, क्वालीफायर और मेडल इवेंट कब-कहां और कितने बजे देखें | ACTPnews

'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा CWG में आज होंगे एक्शन में, क्वालीफायर और मेडल इवेंट कब-कहां और कितने बजे देखें


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय फैंस गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के इवेंट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैवलीन थ्रो के इवेंट में विश्व भारत का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा के सुनहरे सफर का आगाज साल 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स से हुआ था जब उन्होंने गोल्ड कोस्ट में 86.47 मीटर का थ्रो करने के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा मेंस जैवलिन थ्रो के इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे, इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई और वर्ल्ड इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे जिसमें सबसे यादगार टोक्यो ओलंपिक शामिल है। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल के बाद वापसी करने वाले नीरज चोपड़ा से एकबार फिर से गोल्ड की उम्मीदें सभी को हैं, ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनका ये इवेंट कब-कहां और कितने बजे आप देख सकते हैं।

क्वालिफिकेशन राउंड पर रहेगी नजरें

नीरज चोपड़ा ने काफी पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था, तो वहीं अब 30 जुलाई की दोपहर को भारतीय समयानुसार 2:55 पर मेंस जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे जिसमें उनका मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई करने की पूरी उम्मीद की जा रही है। नीरज चोपड़ा का यह इवेंट टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर किया जाएगा, जिसमें सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा। वहीं इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी जिसमें फैंस लॉगिन कर नीरज का जैवलिन इवेंट देख सकते हैं। वहीं क्वालिफिकेशन का राउंड खत्म होने के बाद मेडल इवेंट भारतीय समयानुसार देर रात 12:45 होगा। पुरुष जैवलीन थ्रो के क्वालिफिकेशन इवेंट में 84 मीटर का थ्रो करने वाले एथलीट मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को सीधा पक्का कर लेंगे।

रुमेश थरंगा और अरशद नदीम की चुनौती का भी करना होगा सामना

जैवलिन थ्रो स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का पिछला एक साल फिटनेस की समस्या के चलते काफी खराब रहा, जिसमें उन्होंने कई बड़े इवेंट्स में हिस्सा लेने से दूरी बनाई। लंबे समय के बाद उन्होंने पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था, जहां वह अधिक बेहतर फॉर्म दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके सामने श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे और पाकिस्तान के अरशद नदीम की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है जिन्होंने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया हुआ है। वहीं इसके अलावा एंडरसन पीटर्स भी एक बड़ी चुनौती रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर टी47 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *