जंतर मंतर के पास फिर शुरू हुआ हंगामा, प्रदर्शनकारियों की आड़ में गुंडों ने पुलिस पर किया अटैक, ACP घायल | ACTPnews

जंतर मंतर के पास हंगामा


दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार रात एक बार फिर से हंगामा और बवाल शुरू हो गया। टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर से पुलिस पर हमला किया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास रात 8.30 बजे के आसपास प्रदर्शनकारियों की आड़ में गुंडों ने एक बार फिर पुलिस पर हमला किया। अचानक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला किया जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हुए हैं। उनको खुद सीनियर अफसर आरएमएल अस्पताल लेकर गए हैं।

ACP के सिर पर डंडे से किया वार

प्रदर्शन स्थल के पास पार्क होटल के सामने प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घेर लिया था। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे ACP विवेक भगत इसी दौरान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

संवेदनशील इलाकों में सख्त की गई सुरक्षा व्यवस्था

सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के आसपास इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का संदेश भी जारी हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Image Source : INDIA TVजंतर मंतर के पास हंगामा

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे पहले 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया था।

जंतर मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश?

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट बंद होने के बावजूद जंतर मंतर और कनॉट प्लेस के इलाके टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग हो रही है। नेटवर्क कनेक्शन और SMS इन इलाकों में सबसे ज्यादा एक्सचेंज किए जा रहे हैं। क्या जंतर मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों की तरफ से नई दिल्ली में मौजूद प्रदर्शनकारियों को हिंसा का आदेश दिया जा रहा है? साजिश के ऐसे सबूत मिल रहे है जिनपर पुलिस की अलग तफ्तीश जारी है।

RAF जवान को लात-घूंसों से पीटा

बता दें कि आज जो हालात हैं, जंतर मंतर से इसी तरह की तस्वीरें कल रात भी आईं थी। कल रात को जंतर मंतर के आसपास के इलाके में फिर हिंसा हुई, कनॉट प्लेस के पास आरएएफ जवानों को पीटा गया। भीड़ ने आरएएफ जवान को नीचे गिरा दिया, लात घूंसों से बुरी तरह उसकी पिटाई की और गंदी-गंदी गालियां दी। आरएएफ जवान बुरी तरह घिर चुका था, भीड़ उस पर टूट पड़ी। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची थी।

पटना में बवाल, पुलिस से भिड़ गए प्रदर्शनकारी

दिल्ली से शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन अब देश के कई शहरों में फैल चुका है। पटना में आज वामपंथी छात्रों के संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। 5 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आज गांधी भवन से राजभवन की ओर मार्च का ऐलान किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पटना में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए, पुलिस पर पत्थर बरसाए। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस छोड़ी।

यह भी पढ़ें-

”…तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा”, सोनम वांगचुक ने केंद्र को लेटर लिखकर बताई अपनी शर्तें

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *