कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर दलित छात्रा के पिता पर हमला करने के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं। राहुल ने मामले में न्याय दिलाने के लिए छात्रा को पूरा समर्थन देने की बात कही। जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद ने राहुल गांधी से मामले में न्याय दिलाने में मदद मांगी थी। निशु ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उसके पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। हमले में उसके पिता के सिर पर चोट लगी थी। वीडियो में आरोपी ने हमले की बात कही हमले के कथित आरोपी और खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से वह जेल जाने से बच गया। वीडियो में भारद्वाज निशु के पिता संजय पर हुए हमले के बारे में बात कर रहा है। वह दावा करता सुनाई दे रहा है कि संजय के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और उन्हें 60 टांके लगाने पड़े थे। भारद्वाज वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है, “मैंने निशु के पिता की खोपड़ी फोड़ दी। क्या आपको पता है कि इस अपराध में कौन सी धारा लगती है? धारा 307। उन्हें 60 टांके लगे थे। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था।” वह आगे कहता है, “उनकी बेटी थाने के बाहर खड़ी होकर कह रही थी कि अगर उसके पिता को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। लेकिन मुझे जेल तक नहीं भेजा गया। दुनिया को यह पता होना चाहिए। मैं पूरी रात बाहर घूमता रहा।” राहुल बोले- निशु, घबराने की जरूरत नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर हिंदी में पोस्ट कर कहा, “निशु, घबराने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूं। यह साफ है कि तुम अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हो, इसलिए तुम्हें निशाना बनाया जा रहा है।” राहुल ने इस मामले को लेकर अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक तरफ अमित शाह की दिल्ली पुलिस छात्रों के साथ अमानवीय हिंसा करती है। दूसरी तरफ दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।” उन्होंने पूछा, “नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी- ऐसे अपराधी को आप और आपकी पार्टी के लोग संरक्षण क्यों दे रहे हैं? अब कार्रवाई होगी या आप किसी को बचाते रहेंगे?” राहुल ने कहा, “निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। न्याय मिलने तक हम रुकेंगे नहीं। जय भीम। जय संविधान।” निशु बोली- अब न्याय मिलने की उम्मीद है राहुल की पोस्ट पर जवाब देते हुए निशु ने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी जी इस मामले पर वास्तव में पोस्ट करेंगे। अब राहुल गांधी जी जैसे बड़े नेता का समर्थन मिलने के बाद मुझे न्याय मिलेगा और स्वतंत्र भारद्वाज को जेल जाना पड़ेगा।” निशु ने इससे पहले X पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, “अब मुझे विपक्ष के नेता राहुल गांधी से उम्मीद है कि वे निश्चित रूप से हमें न्याय दिलाने में मदद करेंगे। मैं इस लड़ाई को लड़ूंगी और जीतूंगी।” अपने वीडियो संदेश में निशु ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें वह खुद उसके पिता के सिर पर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार करता है। निशु ने कहा कि उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। निशु ने कहा, “जब उसने मेरे पिता के सिर पर चोट पहुंचाई, तब हमने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।” उसने कहा, “पुलिस कुछ नहीं कर रही है और मेडिकल जांच के नाम पर हमें गुमराह कर रही है। हमने सारी उम्मीद खो दी है। अब मुझे राहुल गांधी से उम्मीद है। मुझे भरोसा है कि राहुल गांधी मुझे न्याय दिलाने में मदद करेंगे।” निशु ने कहा, “ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो अपनी गलती नहीं मानते और गर्व से लोगों को अपने काम के बारे में बताते हैं।” उसने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा, “राहुल गांधी जी, मैं आपसे सच में मदद मांगती हूं। कृपया मुझे न्याय दिलाने में मदद कीजिए।” भारद्वाज ने कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम लिया वीडियो में भारद्वाज आगे कहता सुनाई दे रहा है, “मुझ पर हनुमान जी का आशीर्वाद है। दूसरी बात, कपिल मिश्रा मेरे बड़े भाई हैं। लोग कहते हैं कि कपिल मिश्रा ने फोन किया और मुझे छोड़ दिया गया। चिराग पासवान भी मेरे बड़े भाई हैं।” वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और CJP ने BJP पर निशाना साधा। तीनों ने सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो को लेकर BJP को घेरा। PTI ने आरोपों पर कपिल मिश्रा, चिराग पासवान और दिल्ली पुलिस से प्रतिक्रिया मांगी। रिपोर्ट दाखिल किए जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला था।
Source link
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रा को राहुल गांधी का समर्थन:आरोप- गृह मंत्री आरोपी को बचा रहे; छात्रा के पिता पर हुआ था हमला | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

104 कैमरे, शार्क पूल, रहस्यमयी कमरे, सामने आई वरदान थीम वाले ‘बिग बॉस 20’ के सबसे अनोखे घर की पहली झलक | ACTPnews
-

ट्रंप ने अब होर्मुज के नाम बदलने की उठाई बात, बोले- ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दें; पहले बताया था ‘अमेरिका का नया इलाका’ | ACTPnews
-

कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे का हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट, मामले ने पकड़ा कानूनी तूल | ACTPnews
-

‘द ट्रेटर’ सीजन 2 में क्रिस्टेल डिसूजा और रिदा बनीं विनर, भरोसे की जंग में धोखे की हुई जीत, इनोसेंट्स रह गए पीछे | ACTPnews
-








