जॉस बटलर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया नया मुकाम | ACTPnews

जॉस बटलर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया नया मुकाम


जॉस बटलर ने एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल में धमाकेदार पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए जॉस ने 80 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इसके साथ ही जॉस बटलर ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अब वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। 

बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जॉस बटलर दूसरे नंबर पर पहुंचे

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। उन्होंने अब तक 4596 रन बनाए हैं। वे जल्द ही 4600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बनने के करीब हैं। इस बीच जॉस बटलर ने अब इस फॉर्मेट में 4292 रन बना लिए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच रोहित शर्मा अब तीसरे नंबर पर चले गए हैं। रोहित ने 4231 रन बनाए हैं। अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। 

जॉस बटलर ने केवल 44 बॉल पर बना दिए 80 रन, लगाए तीन छक्के

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में जॉस बटलर ने केवल 44 बॉल पर 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 181.82 का रहा। उनके अलावा टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने केवल 49 बॉल पर आक्रामक अंदाज में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। यही वजह रही कि टीम ने पहले ​बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बना दिए। 

श्रीलंका की टीम को 119 रनों से मिली हार

इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो 19 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर केवल 135 रन ही बना सकी। टीम का एक भी बल्लेबाज 50 का भी स्कोर पार नहीं कर पाया और टीम को 119 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। सीरीज के दौरान तीन मैच खेले जाएंगे, इसका दूसरा मैच 17 सितंबर को कार्डिफ में खेला जाना तय हुआ है। 

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे और टी20 सीरीज का ये है शेड्यूल, टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जल्द होगा

आकिब नबी ने काउंटी क्रिकेट में गेंद से मचाया तहलका, ग्लेमोर्गन के खिलाफ मुकाबले में झटके पारी में 4 विकेट

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed