अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए इस हफ्ते कोई समझौता हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि वार्ता में “काफी प्रगति” हुई है और अगले एक-दो दिनों में बड़ी घोषणा की जा सकती है। ईरान और ओमान के बीच इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को लेकर एक समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।
बता दें कि अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर 28 फरवरी को युद्ध शुरू किया था। इसके पीछे तेहरान की सरकार को गिराने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने जैसे कई मकसद थे। हालांकि, ये मकसद पूरे नहीं हुए और यह टकराव स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर कब्जे की लड़ाई में बदल गया। युद्ध के दौरान ईरानी हमलों के कारण यहां से गुजरने वाला समुद्री व्यापार लगभग ठप हो गया, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी आई।
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, रोम में अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच दूसरे दिन की वार्ता “जमीनी घटनाक्रम” के कारण समय से पहले समाप्त हुई, लेकिन बातचीत बेहद सकारात्मक रही। जरूरत पड़ने पर गुरुवार को वार्ता फिर शुरू हो सकती है।
ईरान-ओमान ने तैयार किया मसौदा
क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, ईरान और ओमान के वार्ताकारों ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है। अब इसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोज्तबा खामेनेई की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि यह समझौता अस्थायी व्यवस्था होगी और इसके बाद अमेरिका एवं ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर भी बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है।
हालांकि, अमेरिका पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह ऐसी किसी व्यवस्था का समर्थन नहीं करेगा, जिसमें ईरान हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करे या जहाजों से सुरक्षा शुल्क वसूले।
समझौते की उम्मीद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में शुरुआती गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में कीमतें फिर बढ़ गईं। ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार को करीब 80 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो युद्ध के चरम के मुकाबले अभी भी कम है।
ये भी पढ़ें-
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर को जलाने की कोशिश, शेख हसीना के कार्यक्रम में भाग लिया था
‘बांग्लादेश, भारत के लिए एक और पाकिस्तान बन गया है’, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने दी चेतावनी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













