ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट किया कि अगर होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है, तो इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दिया जाए। इससे पहले, ट्रंप ने होर्मुज का नक्शा शेयर करते हुए इसे “NEW U.S. Territory” बताया था।
ट्रंप ने पोस्ट किया, “अब जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका के नियंत्रण में है, क्या इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की तरह यह जलडमरूमध्य भी पहले से ज्यादा ‘हॉट’ होगा। बीते दिन ट्रंप ने मौजूदा स्थिति को बेहतर बताते हुए कहा था कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर “लगभग पूरा नियंत्रण” है और ईरान की अर्थव्यवस्था “पूरी तरह चरमरा रही है।” इसके साथ ही, उन्होंने सवाल किया, “ईरान के लोग कब उठेंगे और लड़ेंगे?”
ट्रंप की पोस्ट
मैक्सिको की खाड़ी का बदल चुके हैं नाम
आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको की खाड़ी और ओंटारियो झील के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कनाडा के साथ जारी ट्रेड वॉर के बीच ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश दिया था। यह पहली बार नहीं, जब ट्रंप ने अमेरिका की सीमा से बाहर तक फैले किसी जल क्षेत्र का नाम बदलने की कोशिश की। पिछले साल ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का आदेश दिया था। इसके बाद एपल और गूगल ने भी अमेरिका में अपने नक्शे पर इसका नाम बदल दिया था। हालांकि, मैक्सिको और कनाडा दोनों ने इन नामों में किए गए बदलावों को स्वीकार नहीं किया।
दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया की तेल और गैस आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव या राजनीतिक विवाद बढ़ने पर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रंप का दवा- “होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल, ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढह रही”
चुपके-चुपके ईरान की ताकत बढ़ा रहा है रूस? सामने आई अमेरिका को परेशान करने वाली खबर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













