दिव्यांका त्रिपाठी के ट्विंस से मिलने पहुंचीं ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका, ‘ईशी मां’ के बच्चों को किया दुलार, बोलीं- ‘अब उनके तीन बच्चे हैं’ | ACTPnews

दिव्यांका त्रिपाठी के ट्विंस से मिलने पहुंचीं ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका, 'ईशी मां' के बच्चों को किया दुलार, बोलीं- 'अब उनके तीन बच्चे हैं'


दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं और पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी, वहीं मई में उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया। अब दिव्यांका और विवेक अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी नई जर्नी के बारे में अपडेट देते रहते हैं। जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने अपने बच्चों का नामकरण किया और इसके लिए दोनों ने अपने घर में सत्यनारायण की पूजा भी रखी थी। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका धवन भी उनके जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचीं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर इस प्यारी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी के बच्चों से मिलने पहुंचीं रुहानिका धवन

रुहानिका धवन ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का रोल निभाया था और रियल लाइफ में भी दोनों बेहद खास बॉन्ड शेयर करती हैं। दिव्यांका, रुहानिका को अपनी बेटी की तरह मानती हैं और रुहानिका भी अपनी ईशी मां से बेहद प्यार करती हैं। हर खास मौके पर दोनों साथ नजर आती हैं। दिव्यांका की गोद भराई में भी रुहानिका पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर  शेयर की थीं और अब रुहानिका अपनी ‘ईशी मां’ के बच्चों से मिलने पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारे पोस्ट के साथ शेयर की हैं।

रुहानिका की गोद में दिव्यांका के बच्चे

रुहानिका धवन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह दिव्यांका-विवेक और उनके दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं तो दूसरी में दिव्यांका का एक बेटा रुहानिका की गोद में दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में रुहानिका बच्चे की तरफ जिस प्यार और दुलार के साथ देख रही हैं, उसमें उनके चेहरे पर किसी बड़ी बहन जैसे भाव हैं। फोटो के कैप्शन में भी उन्होंने अपने यही भाव शेयर किए हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘उनके साथ उनके बच्चे के तौर पर खेलने से लेकर अपनी ईशी मां के बच्चों को गोद में लेने तक… जिंदगी सच में एक पूरा चक्कर घूमकर वहीं आ गई है। मुझे लगता है कि मैं आधिकारिक तौर पर कह सकती हूं कि अब उनके तीन बच्चे हैं। और जुड़वां बच्चों को इससे बेहतर माता-पिता नहीं मिल सकते थे।’

पोस्ट पर दिव्यांका का रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी ने रुहानिका के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘रूह, तुमने ही मुझे मम्मी बनना सिखाया! अब इन नन्हे-मुन्नों को अपनी ‘रूह दी’ से बहुत कुछ सीखना है।’ दिव्यांका के अलावा शिरीन मिर्जा, कृष्णा मुखर्जी और अदिति भाटिया ने भी इन तस्वीरों पर प्यार भरे रिएक्शन दिए हैं। बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने 26 मई को अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद कपल ने बेटों की छठी पूजा भी रखी, जिसमें बच्चों की दादी-नानी ने साथ मिलकर पूरी जिम्मेदारी संभाली। दिव्यांका और विवेक ने शादी के 10 साल बाद अपने जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया है।

ये भी पढ़ेंः जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट, आरती सिंह का रिएक्शन बना चर्चा का विषय

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports