रणवीर सिंह, प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के साथ आज सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो दीपिका को भीड़ से बचाते दिखे। इससे पहले एक्टर रणवीर सिंह ने गुरुवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर को पत्नी दीपिका पादुकोण और परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वह प्रेग्नेंट दीपिका को भीड़ से बचाते नजर आए। बता दें कि दीपिका प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्रायमेस्टर में हैं। देखें लालबागचा राजा पंडाल से रणवीर सिंह की 4 तस्वीरें- रणवीर ने बप्पा को धन्यवाद दिया लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है यहां आकर। जो पिछला साल गुजरा है, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा, बप्पा की कृपा से। तो यहां आए हैं उनके दर्शन करने, उनको धन्यवाद कहने और उनका आशीर्वाद लेने, आगे के सफर के लिए, जीवन के सफर के लिए।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर हजार बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं। आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर रहेगा। बस, धन्यवाद। जय गणेश। जय गणेश।” आलिया और रणबीर भी अभियान से जुड़े हैं रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी कल इस अभियान से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है। गुरुवार को आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आलिया ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना की भी तारीफ की। उन्होंने इसे समाज के लिए कुछ करने और मिलकर काम करने की सोच बताया। रणवीर अंबानी परिवार के घर पहुंचे थे इससे पहले रणवीर सिंह अंबानी परिवार के घर ‘एंटीलिया’ में आयोजित गणेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख और रणवीर एक साथ गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स नीता अंबानी के साथ खड़े होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
वीडियो में रणवीर सिंह सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में नजर आए। वहीं शाहरुख खान भी फेस्टिवल के हिसाब से सफेद शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना। नीता अंबानी पारंपरिक परिधान में दोनों अभिनेताओं के पास खड़ी होकर प्रार्थना करती दिख रही हैं।
Source link
दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर:प्रेग्नेंट पत्नी को भीड़ से बचाते दिखे; लालबागचा राजा के दर्शन कर हजार लड़कियों को पढ़ाने का संक्लप भी लिया | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में होगा पार्थ की मौत का खुलासा, शोभा-वैष्णवी के सामने नंदिनी उगलेगी राज | ACTPnews
-

ईरान- सरकार के बुलावे पर लाखों लोग सड़कों पर उतरे:जंग के बाद सबसे बड़ी रैली; 6 लाख ने हथियार ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया | ACTPnews
-
-
-

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर | ACTPnews









