देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड से हाल बेहाल | ACTPnews

देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड से हाल बेहाल


गुजरात और असम समेत देश के कई इलाकों में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रही है। उत्तराखंड से लेकर नॉर्थ ईस्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी यूपी समेत देश के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच असम में भीषण बाढ़ से 5 जिलों के 763 गांव प्रभावित हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ की वजह से 68 की मौत भी हो चुकी है। तो वहीं गुजरात में हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। अहमदाबाद में तो बारिश ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज भी IMD ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा, सेंट्रल महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो IMD के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मतलब पूरे नॉर्थ ईस्ट में आज मानसून एक्टिव रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और फ्लैश फ्लड से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। जम्मू के डोडा इलाके में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। चिनाब नदी की जद में आने से डोडा के कई मकान सैलाब की चपेट में हैं। इस इलाके में रहने वाले लोग बेहद डरे-सहमे हैं और सरकार से किसी दूसरे जगह बसाने की अपील कर रहे हैं। भारी बारिश और सैलाब के बीच जम्मू कश्मीर में पहाड़ों के खिसकने का सिलसिला भी जारी है। बनिहाल के रामसू ब्लॉक के गंगरू इलाके में ज़बरदस्त लैंडस्लाइड के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया। NH 44 पर ट्रैफिक बहाल करने और मलबा हटाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। जम्मू कश्मीर में 6 दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम साफ हुआ है, लेकिन नदी-नाले और डैम लबालब भरे हुए हैं।

यूपी में उफान पर नदियां

पहाड़ों पर भारी बारिश से यूपी में नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना समेत 10 नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा-शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। ये नदियां आसपास के गांवों में कहर बरपा रहा है। बलिया में नदी के कटान से एक मकान देखते ही देखते घाघरा नदी में समा गया। नदी के तेज धार से मकान की नींव का मिट्टी बह गया और मकान ताश की पत्तों की तरह बिखर गया। सरयू में उफान की वजह से बाराबंकी, सीतापुर, पीलीभीत और बहराइच के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बाराबंकी में शारदा और गिरजा बैराजों से 2 लाख 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सरयू का जलस्तर बढ़ गया है।

गुजरात के कई इलाकों में भरा पानी

गुजरात की बात करें तो यहां भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अहमदाबाद में लगातार हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी ने परेशानी बढ़ा दी है। अहमदाबाद में शहर से लेकर गांव तक भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है। अहमदाबाद के भावला और संथाल क्रॉस रोड पर भारी जल जमाव है। अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर दो से ढाई फीट पानी जमा है। यहां सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। जलजमाव के बाद हालात इतने खराब हैं कि अहमदाबाद-राजकोट हाईवे के पास गैलॉप्स इंडस्ट्रियल पार्क में फंसे 900 से अधिक मजदूरों के रेस्क्यू के लिए NDRF, SDRF, कोस्ट गार्ड और सेना की मदद लेनी पड़ी।

असम में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। राज्य के एक बड़े हिस्से में बाढ़ से लोगों की जिंदगी ठहर गई है। शिवसागर इलाके में बाढ़ के मटमैले पानी में लोगों के घर डूबे हुए हैं। जान बचाने के लिए लोग अपने परिवार के साथ लोग टिन की छत पर शरण लिए हुए हैं। जोरहाट जिले में भी गांव के गांव पानी में घिरे हुए हैं, जहां राहत और बचाव के लिए एजेंसियां लगी हुई हैं। असम में बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। यहां पहले दस जिलों के 7 लाख से अधिक लोग बाढ़ प्रभावित थे, लेकिन अब भी असम के पांच जिलों में 5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। असम के जिन पांच जिलों के 763 गांवों के लोग अब भी पानी की परेशानी से जूझ रहे हैं, उनमें चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर शामिल है। राहत और बचाव में सेना, NDRF, SDRF, फायर डिपार्टमेंट की टीम और लोकल पुलिस लगी हुई है। इससे पहले पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात कर असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- 

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो कारों में भीषण टक्कर, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा; 3 की मौत, 8 घायल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports