‘द इंडिया स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, दूसरे दिन भी नहीं दिखा दम, कमाए महज 25 लाख रुपये | ACTPnews

'द इंडिया स्टोरी' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, दूसरे दिन भी नहीं दिखा दम, कमाए महज 25 लाख रुपये


काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है, जो मेकर्स और कास्ट के लिए परेशान करने वाली खबर है। कीटनाशक संकट के खिलाफ लड़ाई पर आधारित सामाजिक कहानी, अच्छे रिव्यू और दो लोकप्रिय कलाकारों की एक्टिंग के बावजूद, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में बहुत कम कमाई की है। दूसरे दिन की कमाई से पता चलता है कि फिल्म की थिएटर में रफ्तार धीमी है। पहले दिन भारत में 16 लाख कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन भी कोई खास कलेक्शन नहीं किया है।

‘द इंडिया स्टोरी’ के दूसरे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार ‘द इंडिया स्टोरी’ ने भारत में दूसरे दिन 25 लाख रुपये नेट कमाए। इससे फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 41 लाख रुपये हो गया है, जबकि दो दिनों में इसका दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 46 लाख रुपये रहा है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन दूसरे दिन का कलेक्शन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। एक कमर्शियल फिल्म के हिसाब से कमाई उम्मीद से कम है। खासकर वीकेंड पर, जब आमतौर पर मूवी देखने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल की जरूरत होगी।

श्रेयस तलपड़े पर भारी पड़े विजय

‘जन नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, नासिर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियामणि मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ से हुई है और सुपरस्टार से नेता बने विजय की आखिरी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी देखते हुए, इतना तो साफ है कि उन्हें ‘द इंडिया स्टोरी’ नहीं ‘जन नायकन’ ज्यादा पसंद आ रही है। कलेक्शन रिपोर्ट आने के बाद यह साफ है कि किस फिल्म को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

‘जन नायकन’ ने तीसरे दिन की धांसू कमाई

फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने पहले दिन 42.7 करोड़ रुपये की कमाई की। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये कमाने के बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और 28.50 करोड़ रुपये कमाए।

ये भी पढ़ें – ‘द इंडिया स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म ने पहले दिन कमाए 16 लाख

‘द इंडिया स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दे पर बनी है काजल-श्रेयस की फिल्म, दिखी कीटनाशक संकट की जंग

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *