नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित, फोन पर की बात; बताया दुनिया का हीरो | ACTPnews

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित, फोन पर की बात; बताया दुनिया का हीरो


तेल अवीव: इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। कैप्टन मच्छार ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में ओमान के को-पायलट के हमले के बावजूद असाधारण साहस दिखाते हुए सभी यात्रियों की जान बचाई थी। नेतन्याहू ने कॉकपिट के अंदर हुई इस घटना के दौरान उनके साहस और संयम की तारीफ़ की। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। 

स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए किया आमंत्रित

उन्होंने भारतीय पायलट को भारत, इज़रायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा, “मैं आपको और मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं। मैं आपके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूँ।”

कैप्टन ने बताया फ्लाइट के अंदर क्या हुआ था

कॉकपिट के अंदर क्या हुआ, इस बारे में बताते हुए कैप्टन मच्छार ने कहा कि उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, तभी को-पायलट ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कैप्टन मच्छार ने कहा, “यह एक सामान्य उड़ान थी और वह नमाज पढ़ना चाहता था जो कोई असामान्य बात नहीं है। जब वह नमाज पढ़ रहा था, तो सम्मान के नाते मैं सामने देख रहा था, पीछे नहीं और तभी अचानक मेरे सिर के पिछले हिस्से पर ज़ोरदार प्रहार हुआ। मेरा पहला ख्याल यह आया कि विमान को कोई गंभीर नुकसान हुआ है और कुछ गड़बड़ है। लेकिन फिर, उसके बाद एक के बाद एक प्रहार होते रहे। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह विमान की वजह से नहीं हो रहा है। यह वह दूसरा व्यक्ति कर रहा है जो मेरे साथ कॉकपिट में था। इस घटना के कारण विमान तेज़ी से नीचे की ओर जाने लगा।

हाईजैकिंग का डिस्ट्रेस सिग्नल भेजे जाने से पहले विमान दो मिनट के भीतर लगभग 16,000 फीट नीचे आ गया था। शुरुआती हमलों के बाद अपनी हालत के बारे में बताते हुए कैप्टन मच्छर ने कहा कि उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी नज़र बहुत धुंधली हो गई थी। कैप्टन मच्छर ने कहा, “मैंने उसे रोकने की कोशिश तो की, लेकिन उसके शुरुआती हमलों की वजह से मुझे कुछ भी साफ़ नहीं दिख रहा था। सब कुछ धुंधला हो गया था। उस समय मुझे बस यह महसूस हुआ कि विमान तेज़ी से नीचे जा रहा है। बता दें कि दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की कॉकपिट में को पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल होने के बावजूद उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग कराकर विमान में सवार सभी 180 लोगों की जान बचाई थी।

इनपुट- एएनआई

ये भी पढ़ेंः कैप्टन स्मित पर हमला होते ही संभाला विमान, आखिर कौन थे वो 2 रहस्यमयी पायलट? अभी तक सामने नहीं आया नाम

UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार से की मुलाकात, बहादुरी की जमकर की सराहना; तस्वीरें आई सामने

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports