पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर दिल्ली में मीटिंग:वेणुगोपाल नेताओं से कर रहे मुलाकात; चन्नी और विजयइंद्र सिंगला रेस में आगे | ACTPnews

पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर दिल्ली में मीटिंग:वेणुगोपाल नेताओं से कर रहे मुलाकात; चन्नी और विजयइंद्र सिंगला रेस में आगे

पंजाब कांग्रेस में बदलाव को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के आवास पर आज पंजाब के शीर्ष नेताओं के साथ वन-टू-वन मुलाकातें हो रही हैं। इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा भी केसी वेणुगोपाल के घर मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने तीन ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट के बाद कुछ दिन पहले पंजाब के पांच शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब के नेतृत्व को लेकर अपना निर्णय केसी वेणुगोपाल को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल औपचारिक पत्र जारी करने से पहले सभी नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें राहुल गांधी के फैसले से अवगत करा रहे हैं। सभी से चर्चा पूरी होने के बाद नए नेतृत्व की घोषणा किए जाने की संभावना है। चरणजीत सिंह चन्नी व विजयइंद्र सिंगला रेस में आगे पार्टी सूत्रों के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी व विजयइंद्र सिंगला का नाम प्रधान पद पर सबसे आगे चल रहें। राहुल गांधी विजयइंद्र सिंगला को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं, लेकिन पार्टी के सीनियर नेता चन्नी को प्रधान बनाने की वकालत कर रहे हैं। वहीं पार्टी में एक धड़ा जट्‌ट सिख सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रधान बनाने के पक्ष में है। राजा वड़िंग व रंधावा को कंपेनिंग कमेटी में किया जा सकता है एडस्ट कांग्रेस हाईकमान इस समय किसी भी बड़े नेता को नाराज नहीं करना चाहता, इसलिए राजा वड़िंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा को कैंपेनिंग कमेटी में एडजस्ट किया जा सकता है। पांचों बड़े नेताओं को किसी न किसी कमेटी का प्रमुख बनाकर उनकी जिम्मेदारी तय की जा सकती है और जल्द ही इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है। कल चंडीगढ़ में एक मंच पर दिखे थे सभी सीनियर लीडर पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता आमतौर पर एक मंच पर नजर नहीं आते, लेकिन बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एक साथ दिखाई दिए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजयइंद्र सिंगला मौजूद रहे। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हालांकि उन्होंने भी इसी मुद्दे पर अमृतसर में अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed