भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। हालांकि, मैच से इतर वे जमीन खरीदने को लेकर भी परेशान हैं। पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद की अपील की है। वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने गृह राज्य में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। पंत ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पिछले 3 साल से परेशान हैं, लेकिन अब तक उन्हें जमीन नहीं मिल पाई है। पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इनकम टैक्स के तौर पर 23.84 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था। पंत ने धामी से की अपील पंत ने X पर लिखा, हेलो सर, आप कैसे हैं??? मुझे बहुत समय हो गया है, खासकर उत्तराखंड का लोकल होने के नाते। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे यहां रहने के लिए कुछ भी आसान और बड़ा नहीं मिला। उन्होंने आगे लिखा, मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र रिक्वेस्ट है कि प्लीज जमीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल यह क्लैरिटी के साथ एक बुरा सपना बन गया है। दूसरी जमीन भी ओस है, जो मुझे तब मिली थी, जब मैं सब कुछ अंदर रखने से पहले राज्य को प्रमोट कर रहा था। पंत ने कहा, मैं उत्तराखंड के आसपास मदद करने और बनाने के लिए अपने मूल स्थान पर वापस जाना चाहता हूं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास वापस जाना चाहता हूं। प्लीज इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं, आपके जवाब का इंतजार है, कोई जमीन नहीं मिली। कहा- गिफ्ट नहीं, सरकार से खरीदना चाहता हूं अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंत ने लिखा, इंटरनेशनल लेवल पर हमारे राज्यों को रिप्रेजेंट करने के लिए एक गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आप इजाजत दें तो मैं इसे गवर्नमेंट से खरीदना चाहता हूं। उन्होंने आगे लिखा, सरकार के रेट पर कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बनवा सकता हूं। हमारे राज्य में प्लीज हेल्प करें। सच में मुझे नहीं पता था कि यह कैसे करना है। रुड़की में हुआ जन्म, दिल्ली से शुरू किया प्रोफेशनल सफर पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट का सफर रुड़की से शुरू किया और प्रोफेशनली खेल को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली चले गए। वे घरेलू क्रिकेट में दिल्ली को रिप्रेजेंट करते हैं, लेकिन उत्तराखंड के साथ उनका मजबूत कनेक्शन बना हुआ है। अगले IPL सीजन दिल्ली से खेलते नजर आएंगे पंत ने IPL में अब तक 139 मैचों में 3,865 रन बनाए हैं। पंत 2016 से 2024 तक 9 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। हालांकि, 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के साथ मतभेद के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद वे 2025 और 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले। अब 2027 सीजन में पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे।
———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। पूरी खबर…
Source link
पंत ने मुख्यमंत्री को लिखा-जमीन दिलाने में मदद करें:दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं; पिछले साल क्रिकेटर ने 23.84 करोड़ टैक्स चुकाया था | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












