अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अमेरिका के Vermont से अरेस्ट किया गया है। दिलचस्प है कि अमेरिका ने 2 दिन पहले ही गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला था। जान लें कि ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत FBI, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है।
इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर है नीतीश
बता दें कि गैंगस्टर नीतीश कौशल पर अमेरिका में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर होने का आरोप है। FBI के मुताबिक, गैंगस्टर नीतीश कौशल सिंडिकेट हत्या, ड्रग तस्करी, रंगदारी, किडनैपिंग, हथियारों की स्मगलिंग, हवाला और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी वारदातों में शामिल रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, जग्गू भगवानपुरिया गैंग के संगठित अपराध सिंडिकेट का आगाज पंजाब से हुआ और इसका जाल अमेरिका के कैलिफोर्निया सहित कई देशों तक फैला हुआ है।
कैलिफोर्निया की कोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट
नीतीश कौशल ने कथित रूप से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए किडनैपिंग, अटैक और अन्य हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है। बीते 25 जून को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की फेडेरल कोर्ट ने गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। उसके ऊपर Racketeer Influenced and Corrupt Organizations Conspiracy के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?
जान लें कि FBI ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने ऑपरेशन का नाम ‘Operation Hard ball’ नाम रखा है। इसके अंतर्गत, FBI और उसके एजेंट्स अबतक अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लगभग 50 से अधिक जगहों पर रेड कर चुके हैं। इन छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान को भी सीज किया गया है। रेड के दौरान, ड्रग भी रिकवर की गई है। ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ से जुड़े नेटवर्क को FBI निशाने पर ले रही है।
जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर हैं कई गंभीर आरोप
अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी इससे पहले अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा और भारत तक फैले कथित इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट नेटवर्क का खुलासा कर चुकी है। इसमें जग्गू भगवानपुरिया सहित उसके कई साथियों पर बड़े और गंभीर आरोप लगाए गए। चार्जशीट में अवैध हथियारों के कारोबार, रंगदारी, हत्या की साजिश और ड्रग तस्करी के आरोप का भी जिक्र है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको तक फैले जग्गू भगवानपुरिया गैंग के ड्रग तस्करी के नेटवर्क को लेकर पहले भी कई खुलासे हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- पकड़ा गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर, US की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













