रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर हमले 72 घंटे के लिए रोकने का आदेश दिया है। क्रेमलिन ने शनिवार को बताया कि यह विराम आज आधी रात से शुरू होगा। यह फैसला अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को पहुंचने के बीच लिया गया है। अमेरिकी दूत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों को फिर से शुरू करने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। वे रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव जा सकते हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच हवाई हमले जारी हैं और दोनों पक्षों में भरोसे की कमी बनी हुई है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास से कहा, “पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से तीन दिन तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।” उन्होंने कहा कि यह फैसला विटकॉफ और कुशनर की कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
पुतिन ने यूक्रेन पर 3 दिन के लिए हमले रोके:ट्रम्प के दामाद के मॉस्को पहुंचे, जंग खत्म कराने पर बात होगी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












