प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर:मुंह छुपाकर डायमंड रिंग पहने दिखाई दीं एक्ट्रेस; लिखा- हां कहने के 8 साल पूरे हुए | ACTPnews

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर:मुंह छुपाकर डायमंड रिंग पहने दिखाई दीं एक्ट्रेस; लिखा- हां कहने के 8 साल पूरे हुए

अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि प्रियंका को उन्हें ‘हां’ कहे हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट करते हुए निक के प्रति अपना आभार जताया है। निक जोनास ने शेयर की प्रपोजल की फोटो
निक जोनास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की । इस फोटो में निक ने प्रियंका का हाथ थाम रखा है और प्रियंका की उंगली में डायमंड रिंग साफ दिखाई दे रही है। फोटो में प्रियंका ने अपना चेहरा छिपा रखा है। निक ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘8 साल पहले उन्होंने हां कहा था।’ निक की इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। प्रियंका ने लिखा, ‘बहुत आभारी हूं कि तुमने पूछा।’ हाल ही में प्रियंका ने मनाया है अपना 44वां बर्थडे
इससे पहले निक जोनास ने 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा के 44वें जन्मदिन पर भी एक प्यारा वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में प्रियंका एक बोट राइड पर फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने सनग्लासेज और सिर पर बैंडना बांध रखा है। निक ने इस पोस्ट के कैप्शन में स्पैनिश भाषा में लिखा, ‘फेलिज कमप्लेआनोस! मी अमोर’ यानी ‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार’। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने एक फ्लेमेंको गिटार सॉन्ग का इस्तेमाल किया है। निक ने बताया कैसे भेजा था पहला डायरेक्ट मैसेज
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति के बैंड ‘जोनास ब्रदर्स’ के एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान निक ने याद किया कि उन्होंने प्रियंका को डेट करना कैसे शुरू किया था। निक ने बताया कि उनके भाई केविन जोनास ने उन्हें प्रियंका का शो ‘क्वांटिको’ देखने की सलाह दी थी। इसके बाद निक ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर पहला मैसेज भेजा था। निक ने पॉडकास्ट में उस मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। निक ने लिखा था, ‘हेलो, मुझे कुछ लोगों से पता चला है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उन लोगों की बात से सहमत हूं। क्या आप जल्द ही लॉस एंजिल्स (LA) आने वाली हैं?’ प्रियंका ने कहा था- पर्सनल नंबर पर बात करो
निक के इस मैसेज का प्रियंका ने तुरंत जवाब दिया था। प्रियंका ने लिखा था, ‘हे, ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है। चलो फोन पर मैसेज पर बात करते हैं, वह ज्यादा प्राइवेट रहेगा। मेरा यह अकाउंट मेरी टीम भी संभालती है।’ पॉडकास्ट के दौरान जब निक के भाई जो जोनास और केविन जोनास ने इन मैसेजेस को पढ़कर सुनाया, तो प्रियंका और निक दोनों हंसने लगे और काफी शर्माते हुए नजर आए। 2018 में उदयपुर में हुई थी दोनों की शादी
2016 में सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू होने के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे। इसके बाद साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर-पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई। उसी साल दोनों ने मेट गाला के रेड कारपेट पर एक साथ वॉक किया, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आने लगीं। साल 2018 में निक ने प्रियंका को प्रपोज किया और दिसंबर 2018 में राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड सेरेमनी में दोनों ने शादी कर ली। साल 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। फिल्म ‘वाराणसी’ से वापसी करेंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वे फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ‘रुद्र’ और पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ के किरदार में हैं। प्रियंका इस फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का रोल प्ले कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म से उनका एक अनसीन स्टिल रिलीज किया गया है, जिसमें वे ब्लैक कॉर्सेट पहने काफी पावरफुल लुक में दिख रही हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports