बंगाल- पूर्व TMC विधायक पर लोगों ने अंडे फेंके:थाने के बाहर चोर-चोर के नारे लगे; पुलिस कर्नाटक से पकड़कर हुगली लाई थी | ACTPnews

बंगाल- पूर्व TMC विधायक पर लोगों ने अंडे फेंके:थाने के बाहर चोर-चोर के नारे लगे; पुलिस कर्नाटक से पकड़कर हुगली लाई थी

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस उन्हें धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, बाहर मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनपर अंडे भी फेंके। रामेंदु सिन्हा राय तारकेश्वर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पुलिस उन्हें कर्नाटक के बेलगावी से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर हुगली लाई है। पूर्व विधायक पर सरकारी राहत सामग्री चुराने और विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद TMC नेताओं के खिलाफ विरोध का यह छठा मामला है। राज्य में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कई नेता गिरफ्तार भी हुए हैं। पूर्व TMC विधायक के विरोध की 3 तस्वीरें… पूर्व विधायक पर सरकारी सामान चुराने, लोगों को धमकाने का आरोप TMC नेताओं को विरोध, लोगों से छिपने की नौबत; जून में ऐसे 5 मामलें… 1. TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई- हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो 7 जून को सामने आया था। लोगों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाया। 2. साड़ियों के नीचे छिपे मिले TMC नेता- हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो 7 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह पुलिस और लोगों के गुस्से से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे नजर आए। भाजपा ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें… 3. गिरफ्तार पार्षद की गाड़ी पर फेंके अंडे- कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। दासगुप्ता पर रंगदारी, धमकी और जबरन घुसपैठ समेत कई आरोप लगे हैं। 4. TMC विधायक की कार पर अंडे फेंके: कोलकाता के कमरहाटी में 6 जून की रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी ‘कट मनी’ वापस करने की मांग कर रहे थे। विधायक ने दावा किया कि घटना के समय वह कार में मौजूद नहीं थे। 5. भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा TMC नेता: 4 जून को कूचबिहार जिले के माथाभांगा से TMC नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में भीड़ से बचने के लिए शाहिदुल बिस्तर के नीचे छिपते दिखे। आरोप है कि उन्होंने सरकारी आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर गांव के लोगों से कमीशन लिए थे। पूरी खबर पढ़ें… 6. PM आवास के नाम पर वसूली, लौटाने पड़े पैसे: 1 और 2 जून के दौरान दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता और ग्राम पंचायत सदस्य माधव चंद्र लाया का लोगों को पैसे लौटाते हुए वीडियो सामने आया। आरोप है कि PM आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थियों से ₹5-5 हजार वसूले गए थे। पूरी खबर पढ़ें… ————————————- ये खबर भी पढे़ं… बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान को दोबारा परेड कराई, VIDEO:4 घंटे सड़क पर नंगे पैर चलाया, TMC नेता ने कान पकड़े और हाथ जोड़े पश्चिम बंगाल के फालता में पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की फिर हाफ पैंट में सड़क पर परेड कराई। इस दौरान जहांगीर ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते दिखे। पुलिस ने चार घंटे नंगे पैर सड़क पर घुमाया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports