बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को एक अहम वर्चुअल संबोधन दिया जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह जल्द ही बांग्लादेश वापस लौटेंगी। शेख हसीना के इस वर्चुअल संबोधन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। हालांकि, उनके इस संबोधन के ठीक बाद बांग्लादेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर में आग लगाने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक, शाकिब ने शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में भाग लिया था।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर में आग लगाने का प्रयास किया है। ये घटना शाकिब के मागुरा इलाके में स्थित घर पर हुई। बता दें कि शाकिब अल हसन मागुरा-1 इलाके के पूर्व सांसद हैं। जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना शाकिब के उस मीडिया कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ घंटे बाद हुई, जिसे बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संबोधित किया था। ‘द डेली स्टार, बांग्लादेश’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन आज नई दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ ने किया था।
शाकिब को हत्या के मामले में बनाया गया आरोपी
आपको बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद शाकिब अल हसन का नाम विरोध प्रदर्शन और हिंसा के दौरान कथित हत्या के मामले में एक आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया था। PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल थे जिनके खिलाफ अगस्त के शुरु में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए। शाकिब के अलावा, शेख हसीना और उनकी पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसदों को भी आरोपियों की लिस्ट में शामिल किया गया था। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आई थी कि 5 विरोध प्रदर्शन के दौरान शाकिब अल हसन किसी भी समय बांग्लादेश में नहीं थे।
मैं घर वापस जाऊंगी- शेख हसीना
दूसरी ओर शेख हसीना ने बुधवार को अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश को सही राह पर लाने के लिए दिसंबर में वापस लौटने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। शेख हसीना ने कहा, ”मुझे पता है, वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मेरी जान ले सकते हैं। मैं अपने लोगों के साथ रहने के लिए घर वापस जाऊंगी।”
ये भी पढ़ें- ‘बांग्लादेश, भारत के लिए एक और पाकिस्तान बन गया है’, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने दी चेतावनी
‘भारत सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं’, शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बोला विदेश मंत्रालय
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













