इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। इस सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले में होगी। टीम की कमान जो रूट संभालेंगे, जो बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोबारा कप्तान बने हैं। जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान यह चोट लगी थी, जिसके चलते वे ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह एसेक्स के विकेटकीपर जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया है, जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। पोप और कार्स की लंबे समय बाद वापसी ओली पोप और ब्रायडन कार्स की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी पिछली सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज के बाद पहली बार टीम में चुने गए हैं। इसके अलावा, डैन लॉरेंस को भी दो साल बाद टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है। वे प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम व कप्तान बेन स्टोक्स के जाने के बाद नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग। सीरीज का शेड्यूल – पहला टेस्ट: 19 से 23 अगस्त, हेडिंग्ले (लीड्स) – दूसरा टेस्ट: 27 से 31 अगस्त, लॉर्ड्स (लंदन) – तीसरा टेस्ट: 9 से 13 सितंबर, एजबेस्टन (बर्मिंघम) सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और इनका प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर किया जाएगा।
Source link
बेथेल चोट के कारण पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से बाहर:जॉर्डन कॉक्स टीम में शामिल, ओली पोप और ब्रायडन कार्स की भी वापसी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

‘चक दे! इंडिया’ की गुंजन लखानी याद है? एक्टिंग छोड़ चुनी अलग दुनिया, सिंगल मदर का नया अवतार देख खा जाएंगे धोखा | ACTPnews
-

दुनिया के वो निर्वासित नेता जो मारे जाने के रिस्क के बावजूद वतन लौटे, किसी ने हासिल की सत्ता, कोई जेल में सड़ा तो कोई गंवा बैठा जान, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम | ACTPnews
-
-

एक वरदान के ट्विस्ट के साथ लौट रहा ‘बिग बॉस 20’, सलमान खान पलटेंगे खेल, नए प्रोमो ने किया फैंस को एक्साइटेड | ACTPnews









