बॉक्स ऑफिस पर फेल, ओटीटी पर धूम मचा रही जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’, जिसे IMDb पर मिली सिर्फ 6 रेटिंग | ACTPnews

बॉक्स ऑफिस पर फेल, ओटीटी पर धूम मचा रही जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन', जिसे IMDb पर मिली सिर्फ 6 रेटिंग


कई बार भारी बजट और बड़े स्टार्स की फिल्में वो धमाका नहीं कर पाती, जिसकी हमें उम्मीद होती है। आज हम उसी फिल्म की बात कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, ओटीटी पर धूम मचा रही है। साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म अब ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी और बॉलीवुड एक्टर जुनैद खान की साथ में पहली ऑन-स्क्रीन रोमांटिक मूवी है। सिनेमाघरों में अगर ‘एक दिन’ फिल्म नहीं देख पाए हैं तो आप के लिए खुशखबरी है। जी हां, इसे घर बैठे देख सकते हैं।

कहां देखें ‘एक दिन’

फिल्म ‘एक दिन’ अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जो रिलीज होते ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रही। सुनील पांडे की डायरेक्ट की गई यह फिल्म बैंजोंग पिसंथनाकुन की फिल्म ‘वन डे’ पर आधारित है। यह थाई रोमांटिक फिल्म अक्टूबर 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सुनील पांडे की डायरेक्ट की गई ‘एक दिन’ एक दिल को छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें प्यार, किस्मत और रिश्तों की इमोशनल उथल-पुथल को दिखाया गया है। इस फिल्म से साई पल्लवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। ओटीटी से पहले जुनैद ने अपने पिता आमिर संग यूट्यूब पर इस फिल्म की रिलीज का नए अंदाज में ऐलान किया था।

एक दिन की कहानी क्या है?

‘एक दिन’ एक आईटी कर्मचारी दिनेश (जुनैद खान) की कहानी है, जो अपनी सहकर्मी मीरा (साईं पल्लवी) से बहुत प्यार करता है, लेकिन उसे बताने का साहस नहीं कर पाता है। जापान में अपने करियर के दौरान दिनेश ‘फॉर्च्यून बेल’ पर एक दिन के लिए उसका लवर बनने की इच्छा रखता है, जो पूरी हो जाती है। हालांकि, उसके लिए दोनों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। इस फिल्म को IMDb पर 6 रेटिंग मिली है।

एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘एक दिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 5.50 करोड़ की कमाई की, जिसमें भारत में 5.05 करोड़ ग्रॉस और विदेशों में 0.45 करोड़ की कमाई शामिल है। फिल्म ने भारत में 4.30 करोड़ नेट कमाए और इसे 10,691 शो में दिखाया गया।

ये भी पढे़ं – बाप-बेटे की नई स्कीम! आमिर खान ने बेटे जुनैद को कहा ‘नेपो किड’, दोनों की तगड़ी कॉमेडी ने जीता दिल

फिल्म डूबी तो स्टारकिड ने अपनाया नया फॉर्मूला, साउथ से चुनी अपनी तीसरी हीरोइन, रणबीर संग निभा रहीं सीता का रोल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports