भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले टीम इंडिया ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, गॉल में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी हुआ | ACTPnews

भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले टीम इंडिया ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, गॉल में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी हुआ


भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मैच आज से गॉल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम लंबे समय बाद आज फिर से टेस्ट के लिए मैदान में उतरी है। इस बीच आज ऐतिहासिक दिन है। भारत आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर पहले भारतीय प्लेयर्स ने झंडा रोहण किया और उसके बाद मैच शुरू हुआ। भारतीय टीम आज के ही दिन अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रही है। 

गॉल में लहराया भारत का तिरंगा झंडा, प्लेयर्स ने गाया राष्ट्रगान

भारत आज यानी 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही मैच भी शुरू हुआ है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी एक जगह एकत्र हुए और श्रीलंका के गॉल में ही भारत का तिरंगा लहराया गया। उसके बाद सभी खिलाड़ियों ने एक साल मिलकर सुर में सुर मिलाकर राष्ट्रगान गाया। उस वक्त गजब का क्षण था। बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसे जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। भले ही भारतीय खिलाड़ी अभी अपने देश में नहीं है, लेकिन श्रीलंका में भी उन्होंने इस मौके को भुलाया नहीं। 

भारतीय क्रिकेट टीम खेल रही है अपना 600वां टेस्ट मैच

इस बीच खास बात ये भी है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रही है। अब तक केवल दो और टीमें 600 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। इसमें पहला नाम तो इंग्लैंड का ही आता है, जिसे क्रिकेट का जन्मदाता भी कहा जाता है। इंग्लैंड ने अब तक 1097 मैच खेले हैं, वो 1000 से अधिक टेस्ट खेलना वाला अकेला देश है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर आती है। उसने अब तक 883 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। अब भारत के भी 600 टेस्ट पूरे हो गए हैं। भारत के बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है। उसने अब तक 596 टेस्ट खेले हैं। जल्द ही ये टीम भी अपने 600 टेस्ट पूरे कर लेगी। न्यूजीलैंड की टीम 487 टेस्ट खेलकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है।  

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

श्रीलंका की प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो। 

यह भी पढ़ें 

बाबर आजम बीच मुकाबले से बाहर, कप्तान को लगी चोट से पाकिस्तान को नुकसान

IND vs SL के बीच गॉल टेस्ट में बारिश कर सकती मैच का मजा किरकिरा, पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports