जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप रात करीब 11:27 बजे आया। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक जम्मू-कश्मीर या अफगानिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 185 किलोमीटर की गहराई में था। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ‘एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर बोइंग 787-9 विमान उतारा एअर इंडिया ने मुंबई-लंदन रूट पर अपना बिल्कुल नया और आधुनिक बोइंग 787-9 विमान उतार दिया है, जिसमें पहली बार ‘प्रीमियम इकोनॉमी’ क्लास की सुविधा शुरू की गई है। अब यात्रियों के पास बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास चुनने का ऑप्शन होगा। 296 सीटों वाले इस नए विमान में आम आदमी की सुविधा से जुड़ी कई खास बातें हैं- हर सीट पर मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने के लिए USB और AC पावर आउटलेट दिए गए हैं और यात्री अपने खुद के ब्लूटूथ हेडफोन को फ्लाइट के एंटरटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट करके 3000 घंटे से ज्यादा की फिल्मों और गानों का मजा ले सकते हैं। साथ ही फ्लाइट में खाना, आरामदायक बिस्तर और नए डिजाइन वाली ट्रैवल किट भी मिलेगी। एयर इंडिया भारत के अलग-अलग शहरों से UK (लंदन और बर्मिंघम) के लिए हर हफ्ते ऐसी 57 नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स चलाती है।
Source link
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप का असर | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











