भूकंप के झटके से हिल उठी नेपाल की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता? | ACTPnews

भूकंप के झटके से हिल उठी नेपाल की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?


काठमांडू: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के लुंबिनी प्रांत के पूर्वी रुकुम जिले में रविवार को 5. 0 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NMRC) के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम 4.30 बजे आए भूकंप का केंद्र पूर्वी रुकुम के कोल क्षेत्र में था। यह इलाका काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। 

इस भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों रोल्पा, बागलुंग और म्याग्दी में भी महसूस किए गए। केंद्र के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी लोक विजय अधिकारी ने बताया कि अब तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।  नेपाल में हर वर्ष कई बार भूकंप आते हैं और यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र-4 और 5 में है, जिसके कारण इसे भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। 

इससे पहले पिछले महीने 25 जून को पश्चिमी नेपाल के जुमला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कर्णाली प्रांत में पड़ोसी जिलों कालिकोट और मुगु में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल भूकंप अनुसंधान और निगरानी केंद्र (एनईआरएमसी) के मुताबिक सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र काठमांडू से लगभग 700 किलोमीटर पश्चिम में जुमला जिले के तामती में था। हालांकि, भूकंप के झटकों से किसी नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले 21 जून को, पश्चिमी प्रांत के हुमला जिले के श्रीनगर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *