‘महिलाओं को राजनीति में लाओ’ का नारा… और अपनी महिला अध्यक्ष को दूसरे मंच पर धकेल दिया! कानपुर में AIMIM के डबल स्टैंडर्ड का Video | ACTPnews

AIMIM के मंच पर महिला नगर अध्यक्ष को जगह नहीं, दूसरे मंच पर खड़े होना पड़ा।


कानपुर: महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और उन्हें साथ लेकर चलने की बात करने वाली AIMIM की कानपुर जनसभा में मंच व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। रविवार को आयोजित जनसभा में पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष रुखसाना वारसी को मुख्य मंच पर स्थान नहीं मिला। वह अपनी महिला पदाधिकारियों की टीम के साथ मुख्य मंच के बगल में बनाए गए दूसरे मंच पर नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान यह व्यवस्था वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

मुख्य मंच पर पुरुष पदाधिकारी, महिला नगर अध्यक्ष दूसरे मंच पर

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में आयोजित इस जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी सभा में पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्य मंच पर पुरुष पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच महिला नगर अध्यक्ष रुखसाना वारसी और अन्य महिला पदाधिकारियों को अलग मंच पर खड़ा देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूसरे मंच के आसपास कार्यकर्ताओं की भीड़ और धक्का-मुक्की भी होती रही। इस दौरान महिला पदाधिकारी वहां असहज स्थिति में दिखाई दीं।

Image Source : REPORTER INPUTAIMIM के मंच पर महिला नगर अध्यक्ष को जगह नहीं, दूसरे मंच पर खड़े होना पड़ा।

इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि जब पार्टी महिलाओं को राजनीति में भागीदारी देने और उन्हें साथ लेकर चलने की बात करती है, तो पार्टी के अपने बड़े कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष को मुख्य मंच पर स्थान क्यों नहीं मिला।

महिला प्रतिनिधित्व की बात, लेकिन मंच पर अलग व्यवस्था

मंच की यह तस्वीर इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि जनसभा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आयोजित की गई थी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। ऐसे में महिला नगर अध्यक्ष को मुख्य मंच पर स्थान नहीं मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम में आए लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, महिला पदाधिकारियों के लिए अलग मंच बनाए जाने के पीछे पार्टी की ओर से क्या कारण था, इसका तत्काल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। इसलिए इसे लेकर उठे सवालों पर पार्टी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

देखें वीडियो-

2023 में महिला आरक्षण पर भी ओवैसी ने उठाया था सवाल

महिला राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर AIMIM और असदुद्दीन ओवैसी का रुख पहले भी चर्चा में रहा है। वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान ओवैसी ने मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग उप-कोटे की मांग उठाई थी। ऐसे में कानपुर की जनसभा में महिला नगर अध्यक्ष की मंच व्यवस्था को लेकर सामने आई तस्वीर ने एक बार फिर महिला प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा छेड़ दी है। फिलहाल सवाल यही है कि क्या महिला नगर अध्यक्ष को मुख्य मंच पर स्थान नहीं मिलना महज कार्यक्रम की व्यवस्थागत वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

वहीं, AIMIM की कानपुर में हुई जनसभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी का एक जुदा अंदाज भी नजर आया। मंच से ओवैसी ने शादीशुदा पुरुषों को पत्नी से प्यार का इजहार करने की सलाह देकर माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया।

(रिपोर्ट- अनुराग श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

UP चुनाव में किसके साथ जाएंगे ओवैसी? गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, 2 अक्टूबर तक फैसला!

रामेश्वर शर्मा पर असदुद्दीन ओवैसी का आपत्तिजनक बयान, खुले मंच से दे दी बड़ी चुनौती

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *