जिस तरीके से स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन पर विवाद को लेकर घमासान हो रहा है, उसके बाद से बीजेपी, कांग्रेस पर लगातार हमलावर नजर आ रही है। इस बीच, BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान लगातार कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से किया जा रहा है। नक्सलवाद और दिमागी नक्सलियों की बात पर भी रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरा। जानें रविशंकर प्रसाद ने क्या-क्या कहा।
हमारे जवानों को मारने वाले माओवादियों के स्वागत की थी योजना
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों को याद दिलाना चाहेंगे कि मनमोहन सिंह की सरकार में माओवादियों ने 76 बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों का कत्ल किया था तो इन्होंने कहा कि मैं बातचीत करने को तैयार हूं। और जेएनयू में एक कार्यक्रम हुआ था जहां, जिन लोगों ने हमला किया था उनके स्वागत की योजना थी।
खड़गे के लिए कुर्सी के इंतजाम का बनाया जा रहा बहाना
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद बोले कि वंदे मातरम् वाले मामले की बात करें तो सोनिया गांधी वीडियो में चिल्लाती दिख रही हैं कि सिर्फ एक स्टैंजा गाना था, ये पूरा क्यों गा रहे हैं। तो जब चोरी पकड़ी गई, उनकी डांट भी पकड़ी गई, तो कहा जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जा रही थी। लेकिन वो कुर्सी कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है।
कांग्रेस ने किया वंदे मातरम् का अपमान
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि जो पार्टी आजादी के आंदोलन की अगुवाई की बात करती है, उसका आज का नेतृत्व वंदे मातरम् का तिरस्कार करे, इससे बड़ी घृणित बात कोई नहीं हो सकती है। उनको माफी मांगनी चाहिए। इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं है।
वंदे मातरम् के रचयिता के वंशज ने सोनिया गांधी को लिखा लेटर
गौरतलब है कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने भी सोनिया गांधी को लेटर लिखकर वंदे मातरम् के गाने को लेकर हुए विवाद पर अपना दुख जताया है। अपने खत में सुमित्रो चटर्जी ने वंदे मातरम् गाने में रुकावट डालने की कोशिश की “ऐतिहासिक गलती को बेशर्मी से दोहराना” बता दिया है।
ये भी पढ़ें- वंदे मातरम् बिल को राष्ट्रपति की मिली मंजूरी, फिर देश में क्यों मचा है घमासान?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













