मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार BMW ने चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 20 साल का युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। 20 साल के युवक की हालत गंभीर हादसे के बाद चारों घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां CMO के अनुसार तीन को मृत घोषित कर दिया गया। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक, BMW तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग बताई गई है। दो मृतकों की पहचान शनाय गज्जल और धिर्या सेठ के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी सामने नहीं आई है। वहीं 20 साल के घायल युवक को नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। इससे पहले भी कार से कुचलने के 2 मामले 19 मई 2024- पुणे में एक नाबालिग आरोपी ने 18-19 मई की रात पुणे के कल्याणी नगर इलाके में IT सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पोर्श स्पोर्ट्स कार चला रहा था। मामला पुलिस तक पहुंचा और महज 14 घंटे के अंदर ही नाबालिग को जमानत मिल गई थी। जमानत के लिए निचली अदालत ने एक्सीडेंट पर निबंध लिखने और ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन काम करने जैसी शर्तें रखीं थी। 7 जुलाई 2024- एक तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार कपल को टक्कर मारी थी। घटना के बाद कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश में महिला को कुचल दिया और डेड बॉडी को डेढ़ किमी तक घसीटा था। हादसे में महिला की मौत हो गई थी और उसके पति की गंभीर चोटें आईं थी। आरोपी कार चालक की पहचान शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह के रुप में की गई थी। जो हादसे के वक्त शराब पार्टी कर लौट रहा था।
Source link
मुंबई में तेज रफ्तार BMW ने 4 लोगों को कुचला:3 की मौत, एक गंभीर; मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही थी कार | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान:बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा हो गया; बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दिखाए एब्स | ACTPnews
-

AI की गलती से अमेरिका-चीन में जंग हो जाती:चैटबॉट ने चीनी जहाज में परमाणु उपकरण होने की फेक खबर दी, हमले को तैयार थी अमेरिकी सेना | ACTPnews
-
-

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान:कामिल पूरन को पहला T20I कॉल-अप; हेटमायर की वापसी, कैंपबेल वनडे टीम में लौटे | ACTPnews
-

मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कैटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग | ACTPnews








