‘रामायण’ के ‘जय जय राम’ के रिलीज होते ही मनोज मुंतशिर ने शेयर किया ‘आदिपुरुष’ का गाना, पीछे पड़े नेटिजंस, बोले- ‘जलन हो रही है?’ | ACTPnews

'रामायण' के 'जय जय राम' के रिलीज होते ही मनोज मुंतशिर ने शेयर किया 'आदिपुरुष' का गाना, पीछे पड़े नेटिजंस, बोले- 'जलन हो रही है?'


रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है और इस बीच इसकी म्यूजिकल जर्नी भी शुरू हो गई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज किया। श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। इस बीच ‘आदिपुरुष’ का गाना शेयर करने को लेकर गीतकार और पटखथा लेखक मनोज मुंतशिर ट्रोल्स से घिर गए हैं। रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ के पहले सॉन्ग ‘जय जय राम’ के रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ का गाना शेयर कर दिया और ये देखने के बाद कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उन्हें ‘जय जय राम’ को मिल रहे प्यार से  जलन हो रही है।

मनोज मुंतशिर ने शेयर किया ‘आदिपुरुष’ का गाना

‘जय जय राम’ गाना रिलीज़ होने के कुछ घंटों बाद मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ के गाने ‘राम सिया राम’ का एक वीडियो कर दिया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘राम-सिया की करुण कहानी एक है चंदन, एक है पानी।’ मनोज मुंतशिर ने ‘रामायण’ को लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि उन्होंने ऐसे समय पर ही ये गाना शेयर क्यों किया जब रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज किया गया है। कई ने उन्हें याद दिलाया कि प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ बुरी तरह फ्लॉप थी तो वहीं कुछ ने गाने की लिरिक्स की तारीफ की।

ट्रोल्स के निशाने पर मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इन्हें दूसरों की खुशी बर्दाश्त नहीं होती, वो भी तो राम जी का ही गाना है, तो इसमें क्या दिक्कत है?’ एक और यूज़र ने कहा, ‘लगता है किसी को जलन हो रही है।’ एक और लिखता है- ‘जय जय राम की रिलीज के बाद इस गाने को शेयर करने का क्या मतलब?’ वहीं कुछ ने ‘आदिपुरुष’ के गाने की लिरिक्स को लेकर मनोज मुंतशिर की भी तारीफ की। एक ने लिखा- ‘बहुत ही शानदार गाना।’ एक अन्य ने लिखा- ‘इस फिल्म का एक ही चीज अच्छा है , और वो है ये गाना।’

‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल

जून 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद दर्शकों ने भारी आलोचना की थी। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म पर कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि इसमें महाकाव्य को गलत तरीके से दिखाया गया है। आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने कई बदलाव किए, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंह के बल गिर गई।

रामायण के बारे में

वहीं नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ की बात करें तो इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम के रोल में, साई पल्लवी सीता की भूमिका में और यश लंकापति रावण के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘रामायण पार्ट वन’ दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के पहले गाने ‘जय जय राम’ के पीछे की कहानी, कुमार विश्वास बोले- तीन शब्दों में समाई पूरी प्रार्थना

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed