रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला; जांच में पायलट के गांजा पीने की बात सामने आई थी | ACTPnews

रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला; जांच में पायलट के गांजा पीने की बात सामने आई थी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा। दोनों एयरलाइंस ने पायलटों का ड्रग्स टेस्ट की प्रक्रिया आज से शुरू करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इस टेस्ट में यह भी जांच होगी कि किसी पायलट ने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं किया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पीजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट के दो ड्रग्स टेस्ट हुए थे। दोनों टेस्ट पॉजिटिव थे। दूसरे टेस्ट में गांजा पीने की पुष्टि हुई थी। एयरलाइंस ने कहा- भरोसा जीतने के लिए कदम दोनों एयरलाइंस ने पायलटों से कहा है कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित सभी नशीले पदार्थों और दवाओं की जांच की जाएगी। पायलटों का टेस्ट गुरुग्राम की अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान होगा। इसके अलावा फ्लाइट के बाद ब्रीफिंग सेंटर, एयरलाइंस के ऑफिस और संबंधित बेस पर भी टेस्ट किए जाएंगे एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और उनका भरोसा बनाए रखने के लिए उठाया गया है। एविएशन सेक्टर में पायलटों के लिए अनिवार्य मेडिकल टेस्ट ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के खिलाफ कार्रवाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *